Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर के मानसरोवर में आपस में झगड़ रहें दो युवक छत से गिरे, हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर के मानसरोवर में आपस में झगड़ रहें दो युवक छत से गिरे, हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजधानी के मानसरोवर थाना इलाके में आज सवेरे एक मकान की छत पर दो युवकों के खून से सने शव मिले। सिर में गंभीर चोटें थी और शरीर से कई जगहों से खून रिस रहा था। छत पर इतना खून गिरा की छत का एक हिस्सा खून से लाल हो गया। देर रात के इस घटनाक्रम के बारे में सवेरे उस समय पता चला जब पड़ोसी अपने एक मंजिला मकान की छत पर पहुंचे। तो वहां खून से लथपथ दो शव पड़े थे। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मानसरोवर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया। उसके बाद शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

जयपुर के आमेर होटल में चल रही बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही यह बात

01

तीन मंजिला मकान में उपर के कमरे मे तीन साथी रह रहे थे और उनमें रात को झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि किरण पथ पर स्थित मित्तल बुक डिपो के तीन मंजिला मकान में संजय और मनोज रहते थे। दोनो भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनो के साथ उनका एक साथी और रह रहा था। जो इस घटना के बाद से फरार है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दोनो अपने कमरे के बाहर छत पर किसी बात को लेकर झगड़ लिए और फिर लड़ते हुए नीचे पड़ोसी की छत पर आ गिरे।

गुलाबी नगरी में बीजेपी का महामंथन, पीएम नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का लक्ष्य

01

पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि रात के समय तेज आवाज भी हुई थी। लेकिन रात में उपर आकर जांच पड़ताल नहीं की है। पुलिस ने बताया कि दोनो प्राईवेट जॉब करते थे। दोनो को छोड़कर फरार हुए तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। दोनो के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। परिजन भीलवाड़ा से रवाना हो गए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे हादसा ही मान रही है। फिर भी सभी पहलुओं के बरे में जांच पडताल कर रही है। दोनो ने शराब पी थी या नहीं इस बारे में भी जांच की जा रही है।