Rajasthan Breaking News: गुलाबी नगरी में बीजेपी का महामंथन, पीएम नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का लक्ष्य
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में खबर में आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में कल से बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में आज पीएम नरेंद्र मोदी भी वीसी के जरिए शामिल हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया में भारत के प्रति एक विशेष भावना जागृत हुई है और वह देश की ओर बहुत उम्मीदों से देख रही है। उन्होंने कहा कि ठीक इसी प्रकार देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक विशेष स्नेह रखती है और उसकी ओर बहुत उम्मीद से देख रही है।
प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित, राज्य के कई जिलों में चल रहीं भीषण लू
Speaking at meeting of @BJP4India national office bearers being held in Jaipur. https://t.co/vyMl23nHxv
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2022
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा भले ही अभी तक की अपनी राजनीतिक यात्रा के शिखर पर हो लेकिन उसका मूल लक्ष्य भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था। आजादी की 100वीं वर्षगांठ की यात्रा में बचे 25 सालों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इस अमृत काल में देश ने अपने लिए लक्ष्य तय किए हैं और भाजपा के लिए यह समय इन लक्ष्यों के लिए निरंतर काम करने का है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की जो उम्मीदें हैं, हमें उन्हें पूरा करना है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें हमें देश के लोगों के साथ मिलकर पार करना है। विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।
जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं।
— BJP (@BJP4India) May 20, 2022
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/nMFGV2kSve
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में निराशा का माहौल था और सरकारों से उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई थीं लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भाजपा, देश को इस सोच से बाहर निकाल कर लाई है। आज निराशा नहीं, आशा और अपेक्षा का युग है। आज भारत के लोग आकांक्षाओं से भरे हैं. आज हिंदुस्तान का हर नागरिक नतीजे चाहता है और सरकारों को काम करते हुए देखना चाहता है। वह अपनी आंखों के सामने परिणाम प्राप्त करना चाहता है। मोदी ने कहा कि जिन्होंने देश और पार्टी के लिए अपना जीवन खपा दिया है वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को आराम करने की इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी विजय पताका फहर रही है लेकिन आज भी, हम अधीर और बेचैन हैं, क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।
हमें आराम ही तो नहीं करना है।
— BJP (@BJP4India) May 20, 2022
आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/Cqga9Q2NSj
पीएम मोदी कहा कि राजनीतिक नफा नुकसान से अलग, मैं इसे जनमानस में आया बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन मानता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, 400 से अधिक उसके सांसद हैं और राज्यसभा में भी वर्षों के बाद वह 100 के आंकड़े को छूने जा रही है लेकिन इसके बावजूद चैन से बैठने का हमारा कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें सत्ता भोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है, अरे इतना सारा मिल गया, अब तो बैठो, आराम करो, जी नहीं, यह रास्ता हमारे लिए नहीं है यह रास्ता हमें मंजूर ही नहीं है। हमें देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाना है और बीजेपी कार्यकर्ता को इस लक्ष्य को याद रखना चाहिए।
