Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर के आमेर होटल में चल रही बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही यह बात

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर के आमेर होटल में चल रही बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही यह बात

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि इस वक्त जयपुर के आमेर में लीला होटल पैलेस में बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक चल रहीं है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जयपुर के होटल लीला पैलेस में गुरुवार शाम से शुरू हुई। इस बैठक से पहले ही बीजेपी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आमेर के कुंडा में कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किए जाने के दौरान अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान की सरकार जनता का तिरस्कार कर रही है और इसको देखते हुए प्रदेश की जनता ने राजस्थान में बीजेपी का राज फिर से लाने का मानस बना लिया है।

बीजेपी का मिशन मरूधरा का शंखनाद, वीसी के जरिए बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र


आज बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिए संबोधित किया है। इस दौरान उन्होने परिवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इससे सावधान रहने की बात कही है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी की एकजुटता के साथ काम करने का मंत्र दिया है। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले जेपी नड्डा ने एयरपोर्ट से होटल लीला तक के सफर के दौरान अपनी गाड़ी में वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और गुलाबचंद कटारिया को साथ बिठाकर राजस्थान बीजेपी की एकजुटता का मैसेज भी दिया है।

प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित, राज्य के कई जिलों में चल रहीं भीषण लू


इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार में राजस्थान के लोगों की उपेक्षा हुई और जनता की जो अपेक्षाएं थी उसका निरादर हुआ है। उसके बाद राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है कि वो भाजपा की सरकार बनाएगी। जेपी नड्डा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा जगह-जगह समाज में अशांति फैलाई जा रही है। 

01

करौली की घटना इस बात को बताती है कि यहां पर प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। जिसके चलते आम आदमी आज आतंकित है। जेपी नड्डा ने कहा इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि केंद्र में मोदी सरकार को जो आशीर्वाद मिल रहा है उसे राजस्थान की धरती पर उतारकर कमल का फूल खिलाना है।