Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, कॉन्स्टेबल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, कॉन्स्टेबल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। जयपुर में आज एसीबी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जयपुर एसीबी ने विद्याधर नगर थाने के एक कॉन्स्टेबल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉन्स्टेबल परिवादी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और गिरफ्तारी नहीं करने की एवज में रिश्वत की मांग रहा था। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी में की और जयपुर एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मी का असर, फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित आज कुल 13 फ्लाइट हुई रद्द


जयपुर एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी की कार पुलिस वाहन से टकरा गई थी। जिस पर कॉन्स्टेबल गुलाबसिंह परिवादी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और गिरफ्तारी नहीं करने की एवज में पैसा मांग रहा था। इस पर एसीबी के एएसपी हिमांशु कुलदीप को डिमांड का सत्यापन करने के निर्देश दिए। सत्यापन में साबित हो गया कि कॉन्स्टेबल गुलाबसिंह जबरन पीड़ित को परेशान कर उससे 5 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। इस पर टीम ने आज कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को 3 हजार रुपए पहली किश्त लेते हुए गिरफ्तार किया है।

तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन, आज भी कड़ी धूप में दिया धरना

01

आरोपी कांस्टेबल गुलाब सिंह रिश्वत लेने के लिए थाने की पीसीआर से विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचा था। परिवादी ने कार को स्टेडियम के बीचों बीच खड़ा किया हुआ था। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल पीसीआर से निकल कर परिवादी की कार में बैठ गया। जिसके बाद परिवादी से 3 हजार रुपए की रिश्वत ली। जिस पर एसीबी ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कांस्टेबल के बैरिक और घर पर सर्च किया गया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रहीं है।