Rajasthan Breaking News: तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन, आज भी कड़ी धूप में दिया धरना
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। जहां पर कोविड़ स्वास्थ्य सहायकों के बाद शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का धरना प्रदर्शन देखने को मिला है। तबादला सूची जारी नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश है और तबादला सूची जारी करने की मांग को लेकर कल बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। साथ ही तबादला सूची जारी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री आवास तक के घेराव की चेतावनी दी है। इसके चलते आज भी कड़ी धूप में शिक्षकों का धरना शहीद स्मारक पर जारी है।
भरतपुर से नकदी व जेवरात लेकर चंपत हुई लुटेरी दुल्हन, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार और भेजा जेल
आज शहीद स्मारक #जयपुर #भीषण_गर्मी मे शिक्षको का #धरना_प्रदर्शन जारी ... #स्थानांतरण_सूची_जारी करने की लम्बे समय से मांग को लेकर #धरना_प्रदर्शन । लम्बे समय से तबादला सूची जारी करने की मांग... राशिसंघ युवा@Lalitverma510 @sanjayyadavij @ashokgehlot51 @DrBDKallaINC @QamarAnchor pic.twitter.com/imyH60eeab
— राजस्थान शिक्षक संघ (युवा) 🇮🇳 (@RajTeacherYuwa) May 18, 2022
बीते चार सालों से प्रदेश के लाखों तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर समय समय पर नजर आए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादलों की सौगात देते हुए 8 अगस्त से 25 अगस्त तक तबादला आवेदन मांगे गए। प्रदेश के करीब 85 हजार से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किए, लेकिन करीब 9 महीने का समय बीत जाने के बाद भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची जारी नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश है और तबादला सूची जारी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मी का असर, फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित आज कुल 13 फ्लाइट हुई रद्द
आज शहीद स्मारक #जयपुर मे शिक्षक संघठनों ने #संयुक्त_मोर्चा के माध्यम से अध्यापक L1व L2 के #स्थानांतरण_सूची_जारी करने की लम्बे समय से मांग को लेकर #धरना_प्रदर्शन । 8 महीनों तबादला सूची जारी करने की मांग...@Lalitverma510 @sanjayyadavij @ashokgehlot51 @DrBDKallaINC @QamarAnchor pic.twitter.com/IcE7tJzr4B
— राजस्थान शिक्षक संघ (युवा) 🇮🇳 (@RajTeacherYuwa) May 18, 2022
शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में शिक्षा विभाग में हर वर्ग के तबादले हुए हैं, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को ही तबादलों से वंचित रखा गया है दूसरी ओर जब भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की बात आती है तो शिक्षा विभाग और सरकार तबादला नीति की बात करना शुरू कर देती है। जबकि अन्य किसी के तबादलों के लिए कोई नीति की जरुरत नहीं है। सरकार और शिक्षा विभाग हर बार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को सिर्फ आश्वासन ही देती आई है, लेकिन इस बार आर-पार की लड़ाई के साथ आंदोलन की शुरूआत की है। जब तक तबादला सूची जारी होने के आदेश नहीं हो जाते हैं तब तक शहीद स्मारक पर आंदोलन किया जाएगा साथ ही जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कूच करने से भी शिक्षक पीछे नहीं रहेंगे।
