Rajasthan Breaking News: कोटा में जमीन विवाद को लेकर झगड़े में कुल्हाडी से काटकर युवक की हत्या, पुलिस मामले जांच में जुटी
कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के आमलदा गांव में आज खेत में बनी मेड़ के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने उसके ही चेचेर भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीजेपी राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए बना रहीं यह रणनीति, कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों में आज सुबह खेत में मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। करीब आधा दर्ज से अधिक पुरुष व महिलाओं के बीच हुए झगड़े में रामविलास ने उसके ही चेचेर भाई नरेंद्र बैरवा की गर्दन पर पीछे से कुल्हाडी से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल नरेंद्र को इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गम्भीर हालत में उसे कोटा रेफर किया। कोटा पहुंचे ही नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है।
जयपुर में आयोजित राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल का हुआ समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

मृतक के चाचा गजानन्द ने बताया कि पिता की मौत के बाद नरेंद्र व उसकी बहन उसके पास ही रहते है। उसकी 9 बीघा जमीन के पास रामविलास का खेत है। रामविलास उनके चाचा का लड़का है। सोवामर सुबह रामविलास व उसके परिजनों ने खेत की मेड़ तोडऩे का आरोप लगाते हुए नरेंद्र से झगड़ा किया। इस दौरान विवाद बढ़ गया तो रामविलास ने नरेंद्र बैरवा की गर्दन पर पीछे से कुल्हाडी से वार कर भाग गया। जिसे अस्पताल लेजाते वक्त रास्ते में मौत हो गई है।

इससे पहले इटावा पुलिस ने साल भर पहले दोनों पक्षों को पाबंद करवाया था। तब राजीनामा हो गया था। लेकिन आज एक बार फिर मेड़ काटने के विवाद के दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
