Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: प्रदेश में आज एसीबी की ताबडतोड़ कार्रवाई, रेलवे के कार्यालय अधीक्षक और जेईएन व यूनिवर्सिटी के VC को किया ट्रैप

 
Rajasthan Breaking News: प्रदेश में आज एसीबी की ताबडतोड़ कार्रवाई, रेलवे के कार्यालय अधीक्षक और जेईएन व यूनिवर्सिटी के VC को किया ट्रैप

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज राजस्थान में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। रोजाना एसीबी घूसखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है। लेकिन आज एक साथ तीन जिलों में एसीबी की टीम ने भ्रष्ट कर्मचारियों पर गाज गिराई है। जयपुर एसीबी ने आज उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक गोपाल प्रसाद मीणा को ट्रैप किया। एसीबी ने 1400 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जयपुर के बगरू क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 से 20 करोड़ का सामान जलकर हुआ खाक


परिवादी ने हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत दी थी कि जयपुर मंडल कार्यालय में संविदा पर चल रही उसकी बोलेरो वाहन के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में गोपाल प्रसाद मीणा 1400 रुपए रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी ने एएसपी राजपाल गोदारा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन होने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप आज रेलवे कार्यालय में जाकर ट्रैप किया। जिसके बाद गोपाल प्रसाद मीणा के आवास पर एसीबी ने सर्च किया।

एसीबी टीम की दौसा में बड़ी कार्रवाई, पुलिस कॉन्स्टेबल को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


दूसरी कार्रवाई बूंदी ​जिले में हुई है, यहां पर बिजली विभाग के जेईएन रामावतार मीणा को एसीबी ने घूस लेते ट्रैप किया है। तीसरी कार्रवाई कोटा के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुई, जहां पर रिश्वत लेते वीसी को ट्रैप किया गया है। बूंदी जिले में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाबी में बिजली विभाग के जेईएन रामावतार मीणा को ट्रैप किया है। साथ ही लाइनमैन ज्ञानस्वरूप भी एसीबी के के हत्थे चढ़ा है। एसीबी ने पांच हजार की घूस लेते दबोचा है। एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

01

तीसरी कार्रवाई प्रदेश के कोटा जिले के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुई। यहां पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी के वीसी को ट्रैप​ किया है। एसीबी ने जयपुर में वीसी को ट्रैप किया है। एसीबी ने रामवतार गुप्ता को 5 लाख की रिश्वत लेते दबोचा है। इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। घूसखोर रामवतार गुप्ता सरकारी गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। गेस्ट हाउस की तलाशी में 21 लाख रुपए नकद बरामद किए गए है। जयपुर में भी आरोपी के ठिकानों पर रेड जारी है। एसीबी के डीजी बीएल सोनी व एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।