Rajasthan Breaking News: एसीबी टीम की दौसा में बड़ी कार्रवाई, पुलिस कॉन्स्टेबल को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर दौसा जिले से सामने आई है। आज दौसा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी एसआईयू इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल जगदीश मीणा, पुलिस थाना नागल राजावतान, जिला दौसा को परिवादी से 1 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रहीं है।
जयपुर के अभिनव शर्मा ने ब्राजील में रचा इतिहास, डेफलिंपिक में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
#Jaipur ACB की दौसा में बड़ी कार्रवाई
— Surjeet Meena (@SurjeetGomladu) May 5, 2022
नांगल राजावतान थाने का कांस्टेबल जगदीश मीणा ट्रैप, ACB ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोचा, मुकदमें में FR लगाने की एवज में मांगी थी 3 लाख की घूस, SHO की भूमिका भी संदिग्ध,ACB ASP बजरंग सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम#ACBTrap pic.twitter.com/OHUem3MhC9
एसआईयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई की उसके विरुद्ध पुलिस थाना नागल राजावतान में दर्ज प्रकरण में एफआईआर लगाने की एवज में थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा, पुलिस निरीक्षक एवं कॉन्स्टेबल जगदीश मीणा पुलिस थाना नागल राजावतान, जिला दौसा द्वारा 3 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी की शिकायत के सत्यापन किए जाने के बाद एसीबी की टीम ने आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर एसीबी की एसआईयू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया और आज पुलिस उप अधीक्षक परमेश्वर लाल, रघुवीर शरण पुलिस निरीक्षक द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी कांस्टेबल को परिवादी से दौसा में लालसोट रोड पर स्थित होटल पर 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा पुलिस निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध है जिसकी जांच जारी है।
