Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया आधुनिक मुस्लिम लीग

 
Rajasthan Breaking News: भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया आधुनिक मुस्लिम लीग

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में करौली के दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए निकाली गई भाजपा की न्याय यात्रा करौली पहुंचने से पहले रास्ते में ही रोक दी गई। इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर बड़ा बवाल देखने को मिला है। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और सांसद मनोज राजौरिया को हिरासत में ले लिया है और मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर ले जाकर छोड़ दिया। ऐसे में इस घटना के क्रम की बीजेपी के नेताओं को उम्मीद नहीं थी।

पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं का बदला समय, कक्षा 8 की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक होंगी

01

करौली में बीजेपी की न्याय यात्रा को रोकने के बाद भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि औरंगजेब से बचाकर मदनमोहन जी की प्रतिमा करौली में स्थापित की गई थी। आज औरंगजेब नहीं है, लेकिन आज यहां अशोक गहलोत है। तेजस्वी ने कांग्रेस की तुलना मुस्लिम लीग से की है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस आधुनिक मुस्लिम लीग है। उन्होने सीएम गहलोत पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए बहुसंख्यक वर्ग के लोगों का प्रताडित करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही करौली में निर्दोष लोगों के खिलाफ सरकार के द्वारा कार्रवाई की जाने की बात भी बताई है।

एआईएमआईएम राजस्थान में लड़ सकती आगामी विधानसभा चुनाव, आज औवेसी ने किया जयपुर का दौरा

02

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि आज पता लग रहा है कि अशोक गहलोत गृह मंत्री क्यों बने। सिर्फ खुद की कुर्सी सुरक्षित रखने और वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण करने को गहलोत गृह मंत्री बने हैं। हम न्यायिक जांच और दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। हमारी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एक एक व्यक्ति से बात की है। हमने राज्यपाल से भी दखल देने की गुहार की है। अगर कांग्रेस सरकार का यही लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता है तो लानत है। ये पब्लिक है, यह सब जानती है। यह आगाज है और अंजाम राजस्थान से कांग्रेस के मुक्त होने के रूप में होगा।