Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पर्यटन निगम की खोई आभा लौटाई, पर्यटन विकास कोष से 4 करोड़ रूपए स्वीकृत

 
Rajasthan Breaking News: RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पर्यटन निगम की खोई आभा लौटाई, पर्यटन विकास कोष से 4 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पद ग्रहण करते ही कर्मचारियों के हित में फैसले लिए हैं। जिसमें सातवां वेतन आयोग, आरजीएचएस, मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति जैसे फैसले लागू करवाने के बाद राठौड़ के प्रयासों से चार हेरिटेज इकाइयों के लिए वित्त विभाग ने 4 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी कर दी है। इससे पर्यटन निगम फिर से निजी होटलों के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़ा दिखाई देगा ही साथ ही राजस्व भी बढ़ाने में भी मदद मिलेंगी।

प्रदेश में राज्यसभा का चुनावी दंगल शुरू, सीएम गहलोत ने बीजेपी पर लगाया चुनाव में खरीद फरोख्त का आरोप

01

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के पर्यटन निगम अध्यक्ष बनने के बाद से ही पर्यटन निगम की खोई आभा लौटने लगी है। कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले हों या फिर कोरोना की चपेट में आकर बेपटरी हुई शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास। सभी में राठौड़ की मेहनत और प्रयास साफ दिखाई देते हैं। अब राठौड़ के प्रयास से ही बजट 2020-21 की लंबित घोषणा को वित्तीय स्वीकृति के पंख लग गए हैं। जी हां पर्यटन निगम की चार हेरिटेज यूनिट लेक पैलेस सिलीसेढ़,  झूमर बावड़ी, रणथंभौर, गोकुल, नाथद्वारा और होटल सरोवर, पुष्कर के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य के लिए पर्यटन विकास कोष से 4 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

बारां में सरकार के खिलाफ बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन, हिंगलाज मंदिर से कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली

01

सिलीसेढ़ झील और उस पर बने लेक पैलेस को कई वर्ष से जीर्णोद्धार का इंतजार था। पर्यटक यहां आने को आतुर रहते हैं, लेकिन यहां यूनिट बहुत समय से मरम्मत और मांग रही थी और आधुनिक सुविधाओं की भी दरकार थी। अब यहां 88 लाख 58 हजार रुपए की लागत से जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य करवाए जाएंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हॉर्टिकल्चर वर्क, इंटीरियर और अन्य करवाए जाएंगे। इसी तरह रणथंभौर टाइगर पार्क में बनी झूमर बावड़ी के विकास पर भी एक करोड से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नाथद्वारा की गोकुल यूनिट पर 99 लाख 64 हजार रुपए और पुष्कर की सरोवर यूनिट पर एक करोड़ 19 लाख रुपए से ज्यादा राशि खर्च की जाएगी।

02

पर्यटन निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का कहना है कि यह चारों ही हेरिटेज यूनिट पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं लेकिन मरम्मत और रखरखाव के अभाव में इनकी हालत खराब होती जा रही थी। अब चार करोड़ से अधिक की राशि से ना केवल इनका जीर्णोद्धार होगा वरन यहां आधुनिक पर्यटक सुविधाओं के बढ़ने से यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। सरकारी विभागों की बीएसआर के अनुरूप ही कार्य करवाए जाएंगे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है धर्मेंद्र राठौड़ पर्यटन निगम के लिए शुभ साबित हो रहे हैं।