Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: पैलेस ऑन व्हील्स आज अपने दूसरे कमर्शियल टूर पर जयपुर पहुंची, गांधीनगर स्टेशन पर किया शानदार परंपरागत स्वागत

 
Rajasthan Breaking News: पैलेस ऑन व्हील्स आज अपने दूसरे कमर्शियल टूर पर जयपुर पहुंची, गांधीनगर स्टेशन पर किया शानदार परंपरागत स्वागत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि पर्यटन निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के प्रयासों से शाही ट्रेन एक बार फिर पटरी पर नजर आई है।  शाही गाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स आज अपने दूसरे कमर्शियल टूर पर जयपुर पहुंची।  ढाई वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पैलेस ऑन व्हील्स का संचालन एक बार फिर शुरू किया गया है। 

चूरू में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में बड़ी कार्रवाई, नकली देसी घी बनाने का पकड़ा कारखाना

01

आज दूसरे कमर्शियल टूर पर जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स के पर्यटकों का गांधीनगर स्टेशन पर शानदार परंपरागत स्वागत किया गया है।  इस टूर पर 6 देशों के 20 पर्यटक शाही ट्रेन में सफर कर रहे हैं।  इनमें भारत, अमेरिका के 6-6 पर्यटक, ऑस्ट्रेलिया के पांच और कनाडा, इटली और ब्राजील का एक एक पर्यटक शामिल है। 

श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ में फिर आया भूकंप, लोगों में बना भय का माहौल

01

राजधानी जयपुर के गाँधी नगर रेलवे स्टेशन पर इन पर्यटकों का रेड कारपेट बिछा कर स्वागत किया गया है। पर्यटकों को तिलक लगाकर माला पहनाई गई। शाही मेहमान देर तक लोक संगीत की धुन पर लोक कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए है। सजे धजे हाथियों के साथ सेल्फी ली और फिर पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर रवाना हो गए।