Rajasthan Breaking News: चूरू में अचानक असंतुलित होकर पलटी कार, दुर्घटना पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत
चूरू न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर चूरू जिले से सामने आ रहीं है। चूरू जिले के भालेरी मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी से वापस घर लौटते हुए अचानक संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। जिससे कार में सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को राजकीय डीबी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने कार में सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और तीसरे का इलाज जारी है।
कोरोना को लेकर सीएम आवास पर बैठक, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सख्ती से करवाने के निर्देश

भालेरी पुलिस थाना के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि भालेरी निवासी नरेन्द्र सिंह के चचेरे भाई की कल सांखू फोर्ट गांव के पास बारात गई थी। आज वे लोग शादी में शामिल होकर कार से वापिस लौट रहे थे और तभी भालेरी मार्ग पर संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलट गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल भिजवाया। लेकिन इस हादसें में दो लोगों का पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल एक गंभीर का इलाज जारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
अलवर में महिलाओं ने पानी के लिए किया सड़क पर प्रदर्शन, जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लगी कतार

पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कार में सवार नरेन्द्र सिंह, उसके बेटे वंश की मौत हो गई है। वहीं कार में सवार 32 वर्षीय साले कुंदनसिंह घायल हो गया है। जिसका इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अस्पातल में लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि वंश अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज होने पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिए जायेंगे।
