Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पीसीसी में प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रदेश भर आज में होंगे कई कार्यक्रम

 
Rajasthan Breaking News: राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पीसीसी में प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रदेश भर आज में होंगे कई कार्यक्रम

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर 21 मई को प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। पीसीसी में आज सुबह 11 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेंगा। इसमें सीएम गहलोत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कोटा में एसीबी में की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 21 मई को राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा,पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे तथा इन कार्यक्रमों में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक के समस्त प्रमुख कांग्रेस भाग लेंगे। सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्प अर्पित कर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।

इंडियन आर्किटेक्चर फेस्टिवल की आज से शुरूआत, जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ उद्घाटन समारोह

01

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर 21 मई की सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के निवर्तमान पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।