Rajasthan Breaking News: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 239 आरएएस अधिकारियों के तबादले का कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने स्थानीय प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए सोमवार रात को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 239 अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने सोमवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिन आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें कजोड़मल डूंडिया, लेखराज तोसावड़ा, पुखराज सेन व मुकुल शर्मा का नाम भी शामिल है।
दौसा के बांदीकुई से अपहरण हुए छात्र का अभी तक नहीं लगा सुराग, ढूंढने में जुटी तीन थानों की पुलिस

वहीं, सरकार ने राजगढ़, अलवर के उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीना को निलंबित कर दिया है। हालांकि, उनके निलंबन का कारण नहीं बताया गया है। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में हाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक मंदिर को भी ढहाने को लेकर विवाद हो गया था। 239 आरएएस अफसरों की तबादला लिस्ट में 186 नम्बर पर केशव कुमार मीणा का नाम है। उनका तबादला रामगढ़ पचवारा किया गया। उसी समय सस्पेंड ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। इस दौरान उनका मुख्यालय कार्मिक विभाग शासन सचिवालय जयपुर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के यहां रहेगा।
अलवर में मंदिर ध्वस्त मामले में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों पर गिरी गहलोत सरकार की गाज

अलवर एडीएम डॉ सुनीता पंकज का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में प्रशासनिक सचिव के पद पर भेजा गया है। अलवर के किशनगढ़बास के एसडीएम ओमप्रकाश सहारण को डॉ सुनीता पंकज की जगह अलवर शहर के एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने 3 आईएएस अफसरों को लेकर भी आदेश निकाला है। इनमें पाली जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश का तबादला पीएचईडी विभाग जयपुर में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर किया है। हेमन्त कुमार गेरा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कार्मिक विभाग और सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, सम्पदा, स्टेट मोटर गैराज, सिविल एविएशन डिपार्टमेंट राजस्थान जयपुर की जगह प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्मिक विभाग राजस्थान जयपुर का नया पदनाम दिया गया है।

कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के एडिशनल कमिशनर जगवीर सिंह को गृह विभाग का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। गृहृ-पुलिस विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी रामनिवास मेहता का कार्मिक विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी पद पर ट्रांसफर किया गया है। जोधपुर विकास प्राधिकरण के सेक्रेटरी हरभान मीणा को कार्मिक विभाग जयपुर में डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। फाइनेंस डिपार्टमेंट, जयपुर के जॉइंट सेक्रेटरी बाल मुकुंद असावा को नगर विकास न्यास उदयपुर में सेक्रेटरी पद पर लगाया गया है। नगर विकास न्यास उदयपुर के सेक्रेटरी अरुण कुमार हसीजा को जॉइंट सेक्रेटरी,फाइनेंस डिपार्टमेंट के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
