Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: दौसा के बांदीकुई से अपहरण ​हुए छात्र का अभी तक नहीं लगा सुराग, ढूंढने में जुटी तीन थानों की पुलिस

 
Rajasthan Breaking News: दौसा के बांदीकुई से अपहरण ​हुए छात्र का अभी तक नहीं लगा सुराग, ढूंढने में जुटी तीन थानों की पुलिस

दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में दौसा के बांदीकुई पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आ रहीं है। जहां पर पिछले 14 घंटे से अधिक समय बीते जाने के बाद भी बांदीकुई से अपहरण हुए छात्र का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कल दोपहर अपहरण हुए छात्र का अभी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। देर शाम एसपी राजकुमार गुप्ता बांदीकुई पहुंचे और मामले की जानकारी ली है। वहीं छात्रों को ढूंढने में तीन थानों की पुलिस जुटी हुई है।

दौसा में महिला के साथ गैंगरेप कर की हत्या, पुलिस को कुएं में मिला महिला का अधजला शव


बांदीकुई के छात्र अनमोल का कल दोपहर 1 बजे कॉलेज से अपने घर आने के दौरान कुछ बदमाश कार में पटक कर अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद से शहर के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की सूचना पर शाम को एसपी राजकुमार गुप्ता बांदीकुई पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया आसपास के लोगों से वार्ता की है और पुलिस को छात्र का जल्दी पता लगाने के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि छात्रों को ढूंढने के लिए बांदीकुई, बसवा एवं कोलवा थाना पुलिस ढूंढने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्दी ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा। इस दौरान पार्षद महेंद्र दैमन के नेतृत्व में कुछ लोग एसपी से मिले और मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग कर छात्र को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर में बन रहा देश का पहला कोचिंग हब, आयुक्त ने दिए जल्द पूरा करने के निर्देश

01

छात्र अनमोल के पिता मनीष अरोड़ा का कहना है कि मेरी किसी प्रकार की से कोई रंजिश नहीं है। मेरा इकलौता बेटा अनमोल एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। रोजाना सुबह 9 बजे कॉलेज जाता था और दोपहर 1 बजे घर आता था। अनमोल की उम्र करीब 17 साल है। घटना के बाद परिवार के लोगों के हाल बेहाल है।

02

फर्जी निकले गाड़ी के नंबर जिस कार में छात्र अनमोल अपहरण किया गया था वह कार के नंबर जांच में फर्जी निकले। कार पर आरजे 05 यू ए 1915 नंबर अंकित है। जांच में सामने आया कि यह नंबर भरतपुर जिले के वर्ष 2012 में थे और एक बोलेरो गाड़ी के नंबर थे, जबकि जिस कार में छात्र को ले जाया गया है वह बलेनो कार है। पुलिस छात्र को ढूंढने के लिए आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। मोबाइल डिटेल भी निकलवा रही है। लेकिन अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है।