Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कांस्टेबल पेपर लीक मामले में किरोड़ी मीणा ने सरकार को घेरा, RPSC द्वारा ब्लैक लिस्टेड केंद्र पर कराई गई परीक्षा

 
Rajasthan Breaking News: कांस्टेबल पेपर लीक मामले में किरोड़ी मीणा ने सरकार को घेरा, RPSC द्वारा ब्लैक लिस्टेड केंद्र पर कराई गई परीक्षा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। सांसद मीणा ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पेपर लीक करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसा ही रहा तो जुलाई 2022 में रीट का पेपर भी लीक होगा। ऐसे में रीट का पेपर लीक ना हो उसकी व्यवस्था होनी चाहिए।

भरतपुर में बेटे ने किया पिता और चाचा पर तलवार से हमला, लहुलुहान हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती


सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक वाले केंद्र में 526 अभ्यर्थियों को बिठाया गया, जबकि यह केंद्र पहले से ही कर्मचारी चयन बोर्ड और आरपीएससी द्वारा ब्लैक लिस्टेड था। लेकिन उसके बाद भी ब्लैक लिस्टेड केंद्र पर परीक्षा कराई गई। सभी प्राइवेट लोगों पर परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई। ऐसी क्या मजबूरी थी कि सरकारी कार्मिकों को नहीं लगाया गया। परीक्षा की जिम्मेदारी टीसीएस कंपनी के हाथ में थी जबकि वह तो पहले से ही सीबीआई के रडार पर थी। ऐसे में इस कंपनी को कैसे काम दिया गया यह भी बड़ा सवाल है।

बीकानेर बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF के जवानों ने किया रावला पुलिस के हवाले

02

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बताया है कि टीसीएस कंपनी ने राजस्थान जेल प्रहरी की परीक्षा कराई थी इस परीक्षा को भी रद्द करना पड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने आर्य कॉलेज की भी संदिग्ध भूमिका बताई है। उन्होंने कहा कि सख्त कानून बनाया गया लेकिन उसे धरातल पर लागू नहीं किया गया। इसके चलते पेपर लीक करने वालों में डर नहीं है। सेंटर पर पर्याप्त बैठक उपस्थिति नहीं थी। नियमों में 300 की बैठक क्षमता होना था लेकिन 250 की बैठक क्षमता में 526 अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलवाई गई। सांसद ने आरोप लगाया कि हर दिन पेपर परीक्षा के पहले बाहर आ गया था लेकिन पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश की है।