Rajasthan Breaking News: तकनीकी सहायक तृतीय भर्ती परीक्षा पहले दिन ही विवादों में आई, राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ हंगामा
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। जहां आज से शुरू हुई तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षा विवादों में आ गई है। बता दें कि यह मामला राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज का है, जहां कई आवेदकों को परीक्षा से वंचित रखा गया। जिसकी वजह से कॉलेज के बाहर आवेदकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके लिए रवाना हुए है।
जयपुर के मानसरोवर में आपस में झगड़ रहें दो युवक छत से गिरे, हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

प्रदेश में आज से तकनीकी सहायक तृतीय की भर्ती परीक्षा शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण की परीक्षा 20 से 26 मई तक आयोजित होगी। वहीं कुल 1512 पदों भर्तियां की जानी है, जिसके लिए 1 लाख 67 हजार 843 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन 10 जिलों के 46 सेंटर्स पर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के नियमों के तहत परिवहन शुल्क से मुक्ति, रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर आवेदक परीक्षा स्थल पर पहुंच सकते है। लेकिन इसी बीच जयपुर के रेनवाल थाना क्षेत्र के राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज में आज हंगामा देखने को मिला है। इस कॉलेज में बॉयोमैट्रिक सत्यापन और व्यवस्था से आक्रोशित युवा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। आज परीक्षा के पहले दिन ही कई आवेदकों का परीक्षा का वचिंत रखा गया है।
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 का मामला, अभ्यर्थियों ने आज भीख मांगकर किया प्रदर्शन

राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा से वंचित रखें गए अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज सेंटर की परीक्षा को रद्द कर दिया। साथ वंचित रखें गए अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही नई तारीख की घोषणा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगाम शांत किया है।
