Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: एपीआरओ भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया घोषित

 
Rajasthan Breaking News: एपीआरओ भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया घोषित

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड ने एपीआरओ भर्ती परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज अंतिम रिजल्ट की घोषणा की है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से इस भर्ती का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल, BTP ने व्हीप जारी कर दोनों विधायकों को मतदान से रोका


बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही इसका परिणाम जारी किया था, जिसमें दो गुणा अभ्यर्थी पास किये गए थे। अब दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। 24 अप्रैल 2022 को 76 पदों पर एपीआरओ सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। बोर्ड ने 24 नवम्बर 2021 को इस भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाला था। 24 जनवरी 2022 एपीआरओ भर्ती परीक्षा-2021 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। 

राज्य में कल मानसून की होगी एंट्री, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

02

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया हैं। 76 पदों के लिए आयोजित हुई सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा में 156 उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया गया था। इनमें जनरल की कटऑफ 77.7%, ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 75.7%, SC की कटऑफ 66.9%, ST की कटऑफ 66.4, OBC की कटऑफ 76 और MBC की कटऑफ 68.4% रही है।

02

आप अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर राजस्थान एपीआरओ फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक खोले। अब डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी। जिसमें आप अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते है।