Rajasthan Breaking News: रीट लेवल 1 परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी, दस्तावेज सत्यापन में सामने आए यह चौकाने वाले खुलासे
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट में धांधली का दौर अभी रूका नहीं है। रीट लेवल 2 में पेपर लीक मामले के चलते रद्द कर दिया गया था और अब रीट लेवल 1 में भी बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है। रीट लेवल वन परीक्षा में अभी तक का सबसे बड़ा खुलासा सत्यापन को लेकर हुआ है। रीट में भ्रष्टाचार का खेल पहले ही राजस्थान सरकार और परिक्षार्थियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर चुका है। ऐसे में अब रीट लेवल वन में भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज सामने आए है। इससे इस परीक्षा में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
विद्युत विभाग के नाम से ठगी का मामला, साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खातों से उड़ा रहें लाखों रूपए

रीट लेवल वन में कटऑफ से बाहर रहने वाला कैंडिडेट भी भ्रष्टाचार के चलते मेरिट लिस्ट में जगह बना लेता है। इसका खुलासा मीडिया के द्वारा किया गया है। ऑपरेशन वेरिफिकेशन में आज सिलसिलेवार तरीके से सबूत के तौर पर सभी दस्तावेजों के साथ सत्पायन के दौरान होने वाले गड़बड़झाले का खुलासा किया गया है। कैंडिडेट का भरा फॉर्म नंबर 70045559, कैंडिडेट का नाम है कालू राम मीणा, पिता का नाम नारायण मीणा और मां का नाम राम बाई मीणा, कास्ट कैटेगरी एसटी, विशेष योग्यजन यानि डिफरेंटली एबल्ड पर्सन- नही, ये फॉर्म खुद दौसा के रहने वाले कैंडिडेट ने ही भरा है, जिसमें उसने अपनी पूरी जानकारी दी है।
चूरू में एक बार फिर दिनदहाडे लूट की वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 1.50 लाख रूपए

इसके बाद कैंडिडेट कालू राम मीणा का प्रोविजनल एडमिशन कार्ड जारी किया जाता है। इस पर कालू राम मीणा को जो रॉल नंबर जारी किया गया है, वो है 293004794, इसमें भी पिता का नाम नारायण मीणा और मां का नाम राम बाई मीणा लिखा है और कास्ट कैटेगरी यहां भी एसटी है। कैंडिडेट कालू राम मीणा ने रीट लेवल 1 की परीक्षा दी है। लेवल 1 के मार्क्स जारी कर दिए गए है। मार्क्स शीट में कालू राम मीणा की सारी डिटेल यानि फॉर्म नंबर 70045559, पिता, माता का नाम और रॉल नंबर वही है, जो पहले था। अब आगे बारी थी सत्यापन यानि वेरिफिकेशन की और इसके लिए कैंडिडेट कालू राम मीणा ने दौसा में आयोजित हुए दस्तावेज सत्यापन शिविर में हिस्सा लिया। एप्लीकेशन आईडी 202218249163 के सीरियल नंबर 3 के आधार पर 16 मार्च 2022 को दस्तावेज सत्यापन हुआ।

दस्तावेज वेरिफिकेशन में ही सारा खेल सामने आया है। जब निदेशालय की ओर से कटऑफ जारी की गई, तो सबकुछ बदल गया। रोल नंबर 293004794 और मार्क्स 150 में से 144 पहुंच गए। कालू राम मीणा को पहले जारी मार्क्स शीट में 150 में से 90 नंबर आए, लेकिन सत्यापन के बाद जारी मार्क्सशीट में 150 में से 144 नंबर हो गए। अचानक ये 54 नंबर अधिक कैसे हो गए। यही नंबर लेकर जो फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है उसमें नाम कालू राम मीणा, कैटेगरी- जनरल और स्पेशल कैटेगरी में दोनों पैरों से दिव्यांग और दृष्टि बाधित भी दर्शाया गया है। लेवल वन के सत्यापन में ऐसी कौन सी बात हो गई कि सारी चीजें बदल गई। यह मुद्दा एक बार फिर सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला है। हालांकि अब प्रशासन ने कालूराम की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।
