Rajasthan Breaking News: चूरू में एक बार फिर दिनदहाडे लूट की वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 1.50 लाख रूपए
चूरू न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर चूरू जिले से सामने आ रहीं है। चूरू जिले में पूनिया फाटक कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने 1.50 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली रहीं है।
विद्युत विभाग के नाम से ठगी का मामला, साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खातों से उड़ा रहें लाखों रूपए

आपको बता दें कि चूरू में इसी महीने में दूसरी लूट की घटना हुई है। इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। जिसके बाद सूचना पर कोतवाली सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल के आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। गांव खासोली निवासी पीड़ित विजय प्रकाश ने बताया कि वह अपने पिता और भाई के साथ चूरू आया था और दो बैकों से पैसे निकलवा कर वापस अपने गांव खासोली जा रहा था।ख् तभी फाटक बंद होने की वजह से वह पुनियां कॉलोनी फाटक पर खड़े थे और ज्यों ही फाटक खुला बाइक सवार बदमाशों ने उसके भाई के हाथ से रुपए का बैग लेकर फरार हो गए।
नागौर में चाय व्यापारी के घर नकली आयकर छापा मारी का खुलासा, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात का शिकार हुए पीड़ित ने बताया कि रुपए किसी को देने के लिए निकलवाए थे और इसी बीच बदमाशों ने उसके रूपयों से भरे बैग को लूट लिया है। बरहाल 15 दिन में शहर में इस दूसरी वारदात के बाद पुलिस में भी खल बलि मची है। इससे पहले पुनियां कॉलोनी निवासी युवक से शहर के मुख्य बाजार में दो लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट हुई थी। उस वारदात का भी पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है और ऐसे में फिर से लूट की वारदात ने चूरू पुलिस के होश उड़ा दिए है।
