Rajasthan Breaking News: पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर लीक का मुख्य आरोपी दस्तयाब, एसओजी ने अब तक 15 लोगों को किया गिरफ्तार
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने फरार मुख्य आरोपी मोहन और उसकी पत्नी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीककांड में प्रिया की भी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया। एसओजी ने नई दिल्ली से अभियुक्त मोहन को दस्तयाब किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीआईडी/सीबी का पुलिस निरीक्षक भी शामिल है। फिलहाल आरोपियों से एसओजी टीम पूछताछ कर रही है।
प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, गांवों की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती

एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी मोहन उर्फ छोटूराम को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। एसओजी की टीम पिछले 6 दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सूचना के आधार पर एसओजी टीम फरार मुख्य आरोपी मोहन की तलाश में नई दिल्ली तक जा पहुंची। जहां पर दबिश देकर आरोपी मोहन उर्फ छोटूराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बारां में पंचायत सविंदाकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, जॉब कार्ड ऑनलाइन करवाने गई महिला को बनाया शिकार

इससे पहले टीम ने आरोपी की पत्नी प्रिया राजपूत को जयपुर से गिरफ्तार कर किया है। आरोपी मोहन मूलत: दांतारामगढ़ का रहने वाला है। 14 मई को वह दिवाकर स्कूल में वीक्षक बनकर पहुंचा था। इसने यहां पर स्ट्रॉन्ग रूम से द्वितीय पारी का पेपर लीक कर दिया था। 15 मई को परीक्षा केन्द्र पर टीम पहुंची थी तो आरोपी वहां पर उपस्थित नहीं था। मोबाइल बंद था। सीसीटीवी चैक करने पर आरोपी स्ट्रॉन्ग रूम में पेपर के साथ छेड़छाड़ करता दिखा। पेपर का फोटो खींचने के दौरान उसका आधा जूता आ गया। सहायक केंद्र अधीक्षक मुकेश शर्मा ने मोहन को परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक ड्यूटी के लिए 2 दिन पूर्व बुलाया था। एसओजी टीम आरोपी को दिल्ली से जयपुर लाकर पूछताछ करेगी कि उसने पेपर लीक कर किन-किन लोगों को कितने रुपए बेचा है।

एसओजी की टीम मुख्य आरोपी मोहन से एसओजी मुख्यालय में पूछताछ करेगी। एसओजी ने कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब मुख्य आरोपी मोहन, उसकी पत्नी प्रिया राजपूत सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में लिप्त लोगों की भूमिका के साथ ही तलाश कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। झोटवाड़ा स्थित दिवाकर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में प्रश्न-पत्र परीक्षा से पहले आउट होने में इनकी भूमिका पाई गई। पूर्व में गिरफ्तार शाहरुख, कंवर सिंह, पूजा और मनोज का 2 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया है।
