Rajasthan Breaking News: कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, सीएम गहलोत सहित 40 दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बात दें कि गुजरात चुनाव में सीनियर आबजर्व के नाते सीएम गहलोत को गुजरात चुनाव में स्टार प्रचार की लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दे आज गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
उदयपुर में रेलवे ट्रैक उड़ाने का मामला, एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने घटना स्थल पर पहुंच कर की जांच

Congress releases a list of star campaigners for #GujaratElections.
— ANI (@ANI) November 15, 2022
Party chief Malliakrjun Kharge, UPA chairperson Sonia Gandhi, party MP Rahul Gandhi, general secy Priyanka Gandhi Vadra, CMs Ashok Gehlot-Bhupesh Baghel, Sachin Pilot, Jignesh Mevani, Kanhaiya Kumar to campaign. pic.twitter.com/wXr3NAGdcS
कांग्रेस पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं।
सचिन पायलट ने किया आज टोंक जिले का दौरा, अपनी ही सरकार पर दिया यह बड़ा बयान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। वही गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। जिसे लेकर कांग्रेस के स्टार प्रचारक लगे हुए है।
