Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: नागौर में वाटर शेड डिपार्टमेंट का JEN हरिशंकर ट्रैप, एसीबी ने 15 हजार रूपए की रिश्वत ले​ते किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: नागौर में वाटर शेड डिपार्टमेंट का JEN हरिशंकर ट्रैप, एसीबी ने 15 हजार रूपए की रिश्वत ले​ते किया गिरफ्तार

नागौर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि नागौर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सीकर एसीबी की टीम ने नागौर के पर्वतसर वाटर शेड डिपार्टमेंट का जेईएन 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठेकेदार के बिल पास करवाने के एवज में 25 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी और 10 हजार रूपए आरोपी पहले ही ले चुका था। सीकर एसीबी के एएसपी जाकिर अख्तर ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरो​पी को रंगे ​हाथों गिरफ्तार किया है।

आम आदमी पार्टी राजस्थान में उतरेंगी जीत के लिए, मिशन 2023 के लिए बनाई यह रणनीति

01

एसीबी को परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पर्वतसर वाटरशेड डिपार्टमेंट का जेईएन हरिशंकर उसका 25 लाख रूपए का बिल पास करवाने की एवज में 25 हजार रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर एसीबी ने उसके सत्यापन करवाया और इसमें आरोपी ने 10 हजार रूपए की रिश्वत ली। एसीबी की सत्यापन कार्रवाई के पश्चात आज 15 हजार रूपए की रिश्वत राशि लेते हुए जेईएन को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने आरोपी के दफ्तर और आवास पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित उनके गुट के अन्य विधायकों को जारी किया नोटिस

02

एसीबी के एएसपी जाकिर अख्तर के निर्देशन में आज पर्वतसर वाटरशेड डिपार्टमेंट कार्यालय पर एसीबी ने रेड मारी है। एसीबी ने वाटरशेड डिपार्टमेंट के जेईएन हरिशंकर को 15 हजार रूपए की  रिश्वत लेते हुए रंगे ​हाथों गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रहीं है। उसके कार्यालय और घर पर सर्च अभियान चलाया गया है। जिससे अभी कुछ अन्य राज भी खुल सकते है।