Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को बड़ी विकास की सौगात, प्रदेश भर में 3324 करोड़ की लागत के कार्यों का किया शिलान्यास
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। सड़कों के विकास में राजस्थान ने एक और कदम बढ़ा दिया है। सूबे के मुखिया अशोक गहलोत ने आज प्रदेश भर में 3324 करोड़ की लागत और 3063 किलोमीटर लंबाई की 113 सड़कों,पुलों-आरओबी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव और विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।
दो साल बाद गजानंद निकले नगर भ्रमण के लिए, राजधानी जयपुर में निकाली गणेश जी की भव्य शोभा यात्रा

113 सड़कों का उन्नयन व पुलों तथा आरओबी निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण https://t.co/A5TmQXca98
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 1, 2022
वीसी के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने सड़क निर्माण की दिशा में मिली उपलब्धियों को भी गिनाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश भर में 49103 कि.मी. की सड़कों का जाल बिछाकर 21449 करोड़ रुपये इस पर खर्च किए हैं। 7920 कि.मी. की नई सड़कों का निर्माण कराया, जिसमें 3197 करोड़ रुपये की लागत आई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों के 979 कि.मी. पर 3529 करोड़ रुपये का विकास कार्य कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य राजमार्गों और जिला सड़कों की 5690 कि.मी. की सड़कों पर 6916 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। गांव की सड़कों का विकास कार्य कराया। इसी तरह 500 और इससे अधिक आबादी के सड़कों से वंचित 1009 गांवों में से 541 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया। 383 गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के तहत 1001 कि.मी. राज्य राजमार्गों का 1200 करोड़ रुपये की लागत से 2 लेन में सड़क चौड़ाईकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है।

सभी जिलों में सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे तथा संसाधनों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ठेकेदारों के साथ किए गए अनुबंधों की पालना करवाते हुए दोष निवारण अवधि के दौरान सड़कों में हुई किसी भी प्रकार की टूट-फूट की त्वरित मरम्मत हेतु उन्हें पाबंद किया जाए।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 1, 2022
इसके अलावा सीएम गहलोत ने कहा है कि विभाग में तकनीकी अधिकारियों यानी 312 सहायक अभियंता और 374 कनिष्ठ अभियंता की भर्ती की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कों से ही प्रदेश की विकास संभव होता है। नई तकनीक से सड़कों की अच्छा मेंटिनेंस भी होता है। प्रदेश के हर गांव-ढाणी को सड़कों से जोड़ना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सड़कों के सुद्धृणीकरण पर काम किया जा रहा है। आए दिन सड़कों के गड्ढे हो जाते हैं , उनमें गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं । हमें इससे बहुत तकलीफ होती है। इसलिए सड़कों का मेंटिनेंस सबसे ज्यादा जरूरी है। गहलोत ने विभाग के अधिकारियों को 21 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि सड़कों की सुरक्षा में लापरवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी इसकी रिपोर्ट मुझे 21 अक्टूबर तक दें।
