Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के समारोह सीएम गहलोत हुए शामिल, बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना

 
Rajasthan Breaking News: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के समरोह सीएम गहलोत हुए शामिल, बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज सीएम गहलोत ने आज बाबा साहेब अंबेडकर की 131 जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए है। आज सीएम अशोक गहलोत पहले अंबेडकर सर्किल पर बाबा भीमराव अंबेडर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई। इसके बाद पीसीसी में अंबेडर की प्रतिमा पुष्पांजलि दी और फिर बिड़ला सभागार में आयोजित राज्यस्तरी कार्यक्रम में शामिल हुए है। इस वक्त सीएम अशोक गहलोत बिडला ओडिटिरिय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की है। सीएम अशोक गहलोत अपने कार्यक्रम के संबोधन के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है।

प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर में कई जिलों में हुई ओलावृष्टि, तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट दर्ज

01

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई होती है। आरएसएस और भाजपा से हमारी विचारधारा की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि ये देश में खत्म न हो। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या पर आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरएसएस ने खुद को सांस्कृतिक संगठन बताते हुए राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं शामिल नहीं होने का लिखित में आश्वासन दिया था। आज आरएसएस खुलकर राजनीति कर रहा है। हमारे देश में वसुधैव कुटुंबकम की भावना थी, लेकिन देश में आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। शपथ लेकर विपरित काम रहे हैं। गंगाजल हाथ में लेने के बावजूद बदल रहे हैं। आज देश में जो हालात है उसके बावजूद देश अखंड है। 

करौली कलेक्टर के तबादले पर सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, करौली घटना के लिए सीएम गहलोत जिम्मेदार

02

सीएम गहलोत ने कहा कि भगवान पैदा करते हैं तो सभी को एक जैसा रखते हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद क्या विपरित काम कर सकते हैं। गंगाजल लेने के बावजूद लोग बदल रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग बुलडोजर चला रहे हैं उनकों संविधान में विश्वास नहीं है। कानून के राज पर विश्वास नहीं है। कानून के नियम कायदे होते है। उसी के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि मैंने बजट में घोषणा गरीबों को ध्यान में रखकर की है। गरीब के भले के लिए फैसला होना चाहिए। सीएम ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में मेरी जाति का एकमात्र विधायक मैं हूं। मैं तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बना। कांग्रेस के बड़े पदों पर रहा। मुझे सभी जातियों और धर्मों से प्यार मिला। देश में जातिवाद और छूआछूत नहीं होनी चाहिए।