Rajasthan Breaking News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, कुछ भर्तियों को छोड़ कर सभी से साक्षात्कार का प्रावधान हटाने का लिया निर्णय
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा, अधीनस्थ सेवाओं व चार अन्य सेवाओं को छोड़ बाकी सभी सरकारी भर्तियों में साक्षात्कार को पूर्णतः समाप्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इस घोषण के बाद बेरोजगार और नौकरी की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दिखाई दी है।
बिहार हादसे का शिकार उदयपुर के मृतकों को सीएम गहलोत ने की 2—2 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा
उल्लेखनीय है कि 10 मई, 2022 को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल बैठक में भर्तियों से साक्षात्कार का प्रावधान हटाने का अहम निर्णय लिया गया था।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 23, 2022
एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा भर्तियों में पारदर्शिता लाने और साक्षात्कार को लेकर अभ्यार्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। बयान के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा, अधीनस्थ सेवाओं व चार अन्य सेवाओं में ही साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार का भारांक, कुल अंकों का अधिकतम 10 प्रतिशत होगा। इस प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती नियम 1999 में साक्षात्कार के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में साक्षात्कार जारी रखा जाएगा तथा इनमें भी साक्षात्कार का भारांक, कुल अंकों का अधिकतम 10 प्रतिशत ही होगा।
कोटा में बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत और 5 लोग गंभीर घायल
प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम 1999 में साक्षात्कार के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में साक्षात्कार जारी रखा जाएगा, इनमें भी साक्षात्कार का भारांक (वेटेज), कुल अंकों का अधिकतम 10% ही होगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 23, 2022
इसके अलावा ऐसी चार सेवा नियमों में भी साक्षात्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिनमें कार्य प्रकृति के कारण संवाद कौशल की आवश्यकता होती है। इन सेवाओं के लिए होने वाली भर्तियों में साक्षात्कार होगा। राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद इन नियमों में संशोधन किया गया है। आपको बता दें कि 10 मई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिमंडल बैठक में भर्तियों से साक्षात्कार का प्रावधान हटाने का अहम निर्णय लिया गया था।
