Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: घूसखोर आईएएस नन्नूमल पहाडिया और आरएएस अशोक सांखला को एसीबी कोर्ट 14 दिन के लिए भेजा जेल

 
Rajasthan Breaking News: घूसखोर आईएएस नन्नूमल पहाडिया और आरएएस अशोक सांखला को एसीबी कोर्ट 14 दिन के लिए भेजा जेल

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि रिश्वत लेते पकड़े गए अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. उनके साथ आरएएस अफसर अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को भी जेल भेजा गया है। तलाशी में आईएएस पहाड़िया के बंगले से महंगी शराब की 17 बोतलें बरामद हुई हैं। खास बात यह है कि विदेशी ब्रांड की इन बोतलों की कीमत तकरीबन एक लाख रुपए है। जिनको एसीबी ने जब्त कर लिया है।

कोविड़ सहायकों का जयपुर में 25वें दिन भी धरना जारी, 51 कोविड़ सहायकों ने किया आज से अनशन

01

अलवर एसीबी की टीम ने शनिवार को पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया, आरएएस  अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके बाद एसीबी ने देर रात तक आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नन्नू मल पहाड़िया के कलेक्टर बंगले से एक लाख रुपए नगद और 17 बोतल महंगी ब्रांडेड और विदेशी शराब जब्त की थी। नन्नूमल पहाड़िया का 14 अप्रैल को ही तबादला हो गया था। सरकार ने उन्हें जिला कलेक्टर के पद से हटाकर विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया था। इस पद पर बैठा अफसर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की गड़बड़ियों की जांच करता है। इससे पहले ही वह रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार हो गए है।

आम आदमी पार्टी राजस्थान में उतरेंगी जीत के लिए, मिशन 2023 के लिए बनाई यह रणनीति

02

आरोप है कि कलेक्टर रहते पहाड़िया ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बना रही कंपनी से 16 लाख रुपए मांगे थे। हाइवे निर्माण में रुकावट पैदा ना करने के एवज में आरोपी मंथली वसूली की जा रही थी। रिश्वत के 5 लाख रुपए पहले ही लिए जा चुके थे। कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा शिकायतकर्ता शनिवार को 5 लाख रुपए की दूसरी किश्त लेकर आरएएस अधिकारी अशोक सांखला के पास पहुंचा और यहां से सांखला ने दलाल नितिन शर्मा को कलेक्टर पहाड़िया के पास पैसा पहुंचाने के लिए भेजा। इसी दौरान एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर पहाड़िया को भी कलेक्टर बंगले से गिरफ्तार किया था।

03

एसीबी ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। जहां पर साक्ष्य और सबूतों के आधार पर एसीबी कोर्ट ने तीनों आरोपी मानते हुए 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया है। ऐसे में अब एसीबी तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच करेंगे। इससे अब कई और भी राज सामने आ सकते है।