Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सरोज देवी नृशंस हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पुलिस आरोपी अनुज के साथ शरीर के अन्य टुकड़ों की कर रहीं तलाश

 
Rajasthan Breaking News: सरोज देवी नृशंस हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पुलिस आरोपी अनुज के साथ शरीर के अन्य टुकड़ों की कर रहीं तलाश

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर में हुए सरोज देवी हत्याकांड़ मामले में बड़ी अपडेट को लेकर सामने आई है। जयपुर के विद्याधर नगर पुलिस ने सरोज देवी की हत्या करने के बाद उनका धड़ और शरीर के कुछ हिस्से बरामद कर लिए हैं। लेकिन अभी तक बाकि हिस्से नहीं मिले हैं। दिल्ली रोड पर जंगलों में पुलिस शव के टुकडे तलाश रही है। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस शरीर के अन्य टुकड़ों को बरामद नहीं कर सकी है। ऐसे में अनुज ने पुलिस को कहा कि सर कई दिन हो गए हत्या किए, अब तो टुकडे कुत्ते ले गए होंगे। अब कहां मिलने वाले हैं। विद्याधर नगर थानाधिकारी विरेन्द्र कुरील ने बताया कि हथियार समेत कुछ अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। लेकिन  सरोज देवी के शरीर के बाकि हिस्सों को  बरामद करने के लिए प्रयास जारी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की आज दौसा से अलवर में हुई एंट्री, मालाखेड़ा में बड़ी जनसभा को राहुल गांधी करेंगे संबोधित

01

राजस्थान में इस साल 1400 से भी ज्यादा मर्डर हुए हैं। लेकिन जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में अपनी ताई सरोह शर्मा की हत्या करने वाले हत्यारे अनुज के सामने ये सारे मर्डर बौने हैं। अनुज को अब अपनी ताई सरोज शर्मा की हत्या करने का मलाल नहीं है। उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। आज तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर उसे फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। दरअसल हत्यारे अनुज के साथ जंगलों में घुमने वाली पुलिस को अभी तक भी सरोज शर्मा के पूरे टुकडे नहीं मिले हैं।

जोधपुर गैस सिलेंड़र ब्लास्ट मामले में बड़ा अपड़ेट, अब तक 35 लोगों की मौत और मांगो पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

01

बता दे  कि 11 दिसम्बर को अनुज शर्मा नाम के तीस साल के युवक ने अपनी ताई 62 साल की कैंसर पेशेंट सरोज शर्मा की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी और उसके बाद लाश के दस टुकडे किए थे। इन टुकड़ों को तीन दिनों तक लगाकार जंगलों में फेंकता गया। वह अपनी ताई के बार बार टोकने से परेशान था । ताई कहती थी कि वह काम धंधा करे और वह सारा समय धार्मिक क्रियाओं में देता था। इस कारण घर में टेंशन का माहौल रहता था।