Aapka Rajasthan

Congress's Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की आज दौसा से अलवर में हुई एंट्री, मालाखेड़ा में बड़ी जनसभा को राहुल गांधी करेंगे संबोधित

 
Congress's Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की आज दौसा से अलवर में हुई एंट्री, मालाखेड़ा में बड़ी जनसभा को राहुल गांधी करेंगे संबोधित

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन है और भारत जोड़ो यात्रा दौसा से अलवर में प्रवेश कर गई है। दौसा से आज सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के साथ पदयात्रा में शामिल हुए है। आज राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने दौसा में बांदीकुई से अपना मार्च शुरू किया और उसके बाद यह यात्रा अलवर में प्रवेश कर गई। 

बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा राहुल गांधी से करेंगे वार्ता, सीएम गहलोत भी इस बैठक में होंगे शामिल

01


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आज दोपहर को अलवर में एक बड़ी जनसभा रैली को संबोधित करेंगे। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से गुजर चुकी है और अब राजस्थान में है। आज भारत जोड़ो यात्रा के 103 दिन पूरे हो गए है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजरते हुए अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। इसमें पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का डीएनए व खून कांग्रेसी-सुखजिंदर सिंह रंधावा

01


आपको बता दे की शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई दिग्गज अलग-अलग मौकों पर इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा प्रतिदिन इसमें हजारो की संख्या में जन समूह का उत्साह देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी राह चलते हुए आम जन से मिल रहें है। उनसे बातचीत कर उनके दुख दर्द को दूर करने के प्रयास भी करते हुए नजर आने के साथ लगात्तार केंद्र सरकार पर मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर हमले भी कर रहें है।