Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: मंदिर तोड़ने के मामले पर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा बयान, गहलोत सरकार को बताया तालिबान

 
Rajasthan Breaking News: मंदिर तोड़ने के मामले पर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा बयान, गहलोत सरकार को बताया तालिबान

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि अलवर में मंदिर तोड़ने के मामले पर अभी सियासत तेज होती जा रहीं है। आज इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस सरकार और सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। पूर्वी केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य को तालिबान बना देने का आरोप लगाया है। अलवर की घटना पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि राजस्थान को तालिबान बना दिया है। हमारा प्रदेश जो बहादुरी व महिला सम्मान के लिए जाना जाता था वो अब महिला उत्पीड़न में पहले नंबर पर है। मंदिर तोड़ने में राज्य पहले नंबर पर है, जैसे किसी एक विशेष समुदाय के लिए सरकार चला रहे हों।

राजधानी जयपुर में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, बीते 24 घंटे में 31 नए मामलों के साथ प्रदेश में 141 नए मरीज


अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान दो मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। राजगढ़, कांग्रेस शासित राज्य में भाजपा शासित नगरपालिका है। अलवर से भाजपा सांसद बालकनाथ ने आरोप लगाया कि इस सप्ताह की शुरुआत में की गई कार्रवाई में एक मंदिर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है। राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार मामले पर नजर रख रही है।

अलवर में एसीबी की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया और आएएस अशोक सांखला रिश्वत लेते गिरफ्तार

01

अलवर के राजगढ़ में मास्टर प्लान के तहत की गई कार्रवाई में कुछ घरों और दो मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने कस्बे में एक सड़क को चौड़ा करने के लिए की गई इस कार्रवाई को अतिक्रमण रोधी अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की मंजूरी भाजपा शासित राजगढ़ नगरपालिका बोर्ड ने दी थी और कार्रवाई में किसी भी प्रतिमा या गर्भगृह को नुकसान पहुंचने से इंकार किया है।

02

भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा कल राजगढ़ पहुंचे और मंदिर गिराए जाने के खिलाफ पुलिस थाने के समक्ष धरने पर बैठ गए। भाजपा का दावा है कि यह मंदिर 300 साल पुराना था। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को इसका नतीजा भुगतना होगा। वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस कार्रवाई के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आये वीडियो में एक बुलडोजर को प्राचीन शिव मंदिर को ढहाते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि ये सभी कार्रवाई राज्य सरकार के इशारे पर की जा रही है।