Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ के पनोरमा निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम गहलोत ने 4 करोड़ रूपए किए स्वीकृत

 
Rajasthan Breaking News: स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ के पनोरमा निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम गहलोत ने 4 करोड़ रूपए किए स्वीकृत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि स्वतंत्रता के लिए राजस्थान में क्रांति की अग्नि प्रज्ज्वलित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ के पेनोरमा का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा के शाहपुरा में पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। 

नागौर के लांस नायक मुकेश कुमार को आज सैन्य सम्मान केे साथ दी अंतिम विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा भारी जन सैलाब

01


सीएम गहलोत के इस निर्णय से मुख्य पेनोरमा भवन, चारदीवारी, पाथ-वे, सभागार, पुस्तकालय, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, विभिन्न आर्ट वर्क, प्रवेश द्वार, स्टेच्यू एवं छतरी, शिलालेख सहित विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। पेनोरमा से आमजन को वीर क्रांतिकारी श्री केसरी सिंह बारहठ के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की जानकारी मिलेगी। युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित और जागृत होगी।

टोंक में पिकअप चालक की आंखों में मिर्ची डालकर 4.50 लाख रूपए की लूट, पुलिस बदमाशों की तलाश में दे रहीं दबिश

01

बता दे कि केसरीसिंह बारहठ ने राजस्थान में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वप्रथम क्रांति की बुझी हुई अग्नि को पुनः प्रज्ज्वलित किया था। उन्होंने स्वामी दयानंद और महान क्रांतिकारी श्याम कृष्ण वर्मा, अरविंद और लोकमान्य तिलक से प्रेरित होकर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रबल प्रयत्न करना शुरू किया था। इस पेनोरमा के लिए भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बारहठ समाज, अमर शहीद कु. प्रतापसिंह बारहठ सेवा संस्थान और केसरी सिंह बारहठ स्मारक समिति आदि की ओर से मांग की गई थी। इन्हीं भावनाओं को देखते हुए सीएम गहलोत ने यह स्वीकृति प्रदान की है।