Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मी का असर, फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित आज कुल 13 फ्लाइट हुई रद्द

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मी का असर, फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित आज कुल 13 फ्लाइट हुई रद्द

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राज्य में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा भीषण गर्मी का असर अब जयपुर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फलाइट संचालन पर भी दिखाई दे रहा है। क्योंकि गर्मी के चलते फ्लाइट्स में यात्रीभार में काफी गिरावट देखी जा रही है। मजबूरन एयरलाइंस  फ्लाइट रद्द कर रही हैं। हालत यह है कि इस माह के 18 दिनों में 78 फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं।

आमेर में 19-21 मई तक बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, जेपी नड्डा आज शाम 4 बजे पहुंचेगे जयपुर

01

गर्मी के मौसम जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज फ्लाइट्स का संचालन बुरी तरह गड़बड़ा गया है। आज एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली कुल 13 फ्लाइट रद्द की गई है। कोरोना की तीसरी लहर के फरवरी के बाद पहली बार इतनी अधिक फ्लाइट रद्द हुई हैं। दरअसल कम यात्रीभार के चलते एयरलाइंस फ्लाइट रद्द कर रही हैं। केवल आज ही नहीं, बल्कि आए दिन एयरपोर्ट पर अब इसी तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं।

भरतपुर से नकदी व जेवरात लेकर चंपत हुई लुटेरी दुल्हन, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार और भेजा जेल

02

जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के गड़बढ़ाने से अब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो भी बैकफुट पर आ गई है। बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट से 3 एयरलाइंस की कुल 13 फ्लाइट रद्द हुई हैं, इनमें से 7 फ्लाइट अकेले इंडिगो की रद्द हुई हैं। देश के कुल फ्लाइट संचालन में इंडिगो का मार्केट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा है। आमतौर पर इंडिगो कम यात्रीभार में भी फ्लाइट संचालित करने के लिए जानी जाती है, लेकिन आज इंडिगो की फ्लाइट्स का भी संचालन बिगड़ गया है। इंडिगो की गोवा, लखनऊ और दिल्ली की फ्लाइट अक्सर रद्द हो रही हैं।

01

हवाई सेवाओं की यह बिगड़ी हुई स्थिति जून में सुधर सकती है। माना जा रहा है कि जून में कुछ शहरों के लिए यात्रीभार में बढ़ोतरी होगी। वहीं एयरलाइंस कुछ नई फ्लाइट भी शुरू करेंगी। हालांकि इस माह तो अभी यात्रीभार में सुधार की ज्यादा उम्मीद नहीं है। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस माह के 18 दिनों में अब तक कुल 78 फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट के शेड्यूल में रोजाना 55 फ्लाइट्स का संचालन होता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि रोजाना औसतन 4 से 5 फ्लाइट रद्द हो रही हैं।