Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में निर्माणाधीन दीवार ढहने से मलबे में दबे 2 बच्चे, इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में निर्माणाधीन दीवार ढहने से मलबे में दबे 2 बच्चे, इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर के भट्टाबस्ती थाना इलाके से सामने आई है। भट्टा बस्ती इलाके में निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई और मलबे में दो बच्चे दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग हाथों से ही मलबे को हटाकर बच्चों को ढूंढने लगे। 10 से अधिक लोग खुद फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने में जुट गए। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे की इलाज की दौरान मौत हो गई।

जैसलमेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जोधपुर की लोकल फंड ऑडिट की टीम के तीन सदस्यों को अवैध नकदी के साथ पकड़ा

01

भट्टाबस्ती थाना एसएचओ हुकम सिंह ने बताया कि हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान पुत्र साजिद और शैंपू पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाथों से मिट्टी को खोदकर ही दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया। जिसका इलाज जारी है।

कोटा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठक में जमकर हंगामा, आपस में भिड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता

01

एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेरू खान के मकान निर्माण के दौरान पड़ोस के मकान की दीवार में दरार आ गई थी। पड़ोसी साजिद ने उसे दीवार में दरार आने के बारे में बताया था। दीवार की दरार को ठीक करने के लिए भी कहा था। हालांकि, दरारों को नहीं भरवाया गया था, जिसके कारण निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। शेरू खान के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे की मौत का मामला दर्ज कर कार्रवई की जायेंगी।