Aapka Rajasthan

Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम का काउंटडाउन शुरू, मलिकार्जुन खड़गे की जीत की संभावना अधिक

 
Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम का काउंटडाउन शुरू, मलिकार्जुन खड़गे की जीत की संभावना अधिक

जयपुर न्यूज़ डेस्क। आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाने वाला है और आज 24 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा। इसके साथ ही मलिकार्जुन खड़गे जीते या शशि थरूर, दक्षिण भारत का व्यक्ति ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कहलाएगा। आज दोपहर तक चुनावी नतीजे आ जायेंगे। परिणाम पूर्व रुझान माने तो खड़गे का पलड़ा भारी माना जा रहा, राजस्थान की कांग्रेस से भी खड़गे को प्रबल समर्थन के आसार है। जानकर खड़गे की जीत तय मान रहे है। 

आज घोषित होगा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का रिजल्ट, सीएम गहलोत ने खड़गे और शशि थरूर को लेकर दिया यह बड़ा बयान

01

इस वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव के परिणाम का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच महा मुकाबला है।  चुनाव कोई भी जीते कोई दक्षिण भारतीय ही कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा।  इसके साथ ही 24 साल बाद कोई गैर गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कमान संभालेगा।  मलिकार्जुन खड़गे चुनाव जीतते हैं तो, वे पहले दलित के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहलाएंगे। 

कांग्रेस के मंत्रियों ने की राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने साधा निशाना

01

अभी तक के रुझान माने तो कर्नाटक के अनुभवी नेता मलिकार्जुन खरगे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।  राजस्थान के कांग्रेस के गलियारों में खड़गे की जीत ही तय मानी जा रही इसके पीछे कई तर्क भी है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मलिकार्जुन खड़गे का नामांकन दाखिल कराया था और प्रस्तावक बने थे। इसके साथ ही राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लव ने पूरे चुनाव में खड़गे का चुनावी मैनेजमेंट संभाला था। राजस्थान से ही राज्यसभा के सांसद प्रमोद तिवारी ने भी खड़गे का चुनावी मैनेजमेंट संभाला है। 

01

राजस्थान कांग्रेस के अंदर पहले से मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में वातावरण बन गया था। सीएम अशोक गहलोत ने खड़गे के पक्ष में खुलकर अपील जारी की थी। बहरहाल चुनावी परिणाम जो भी आए देश की कांग्रेस नए युग की शुरुआत करेगी।