Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: कांग्रेस के मंत्रियों ने की राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने साधा निशाना

 
Rajasthan Politics: कांग्रेस के मंत्रियों ने की राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने साधा निशाना

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी की तुलना कांग्रेस नेताओं ने भगवान श्रीराम से कर दी है। राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, लेकिन राहुल गांधी की पदयात्रा उनसे भी लंबी है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- रा से राम और रा से राहुल गांधी होते है। 

जयपुर में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई, राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड के अधिशासी अभियंता को 30 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक है, आज तक किसी ने इतनी दूर पैदल यात्रा की है क्या। राहुल गांधी जी की पदयात्रा देश के माहौल को बदल देगी। इस यात्रा से देश में फैली नफरत खत्म हो जाएगी। इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी के नाम भगवान राम के नाम में रा शब्द से शुरू होना संयोग नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम राहुल गांधी की तुलना भगवान से नहीं कर रहे क्योंकि ऐसे काम भाजपा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे देश के लिए काम कर रहे हैं।

आज घोषित होगा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का रिजल्ट, सीएम गहलोत ने खड़गे और शशि थरूर को लेकर दिया यह बड़ा बयान

01


राजस्थान सरकार के मंत्री के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा भगवान को चुनने में गलती की है, जिसकी सजा आज पूरा देश पार्टी को दे रहा है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिन्हें पूरा विश्व मानता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की यात्रा की उनसे तुलना करना सत्ता का अहंकार है। मीणा को भगवान राम और रामायण के बारे में जानकारी नहीं है। ये वही लोग हैं, जो रामसेतु और राम मंदिर का विरोध करते थे।