Aapka Rajasthan

Congress Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में दूसरा चरण शुरू, आज राहुल गांधी इस दबंग विधायक पर भड़के

 
Congress Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में दूसरा चरण शुरू, आज राहुल गांधी इस दबंग विधायक पर भड़के

जयपुर न्यूज डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। मॉर्निंग ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। इससे पहले, सुबह के समय वे काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर चले थे। दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, अब तक 37 प्रतिशत हुई वोटिंग

01


भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।

धौलपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सरमथुरा थाने के हैड कांस्टेबल को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

राहुल गांधी राजस्थान में गहलोत,पायलट को एसेट बताकर पिछले विधानसभा चुनाव की थ्योरी पर आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच गहराते मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी ने मिलकर चलने की नसीहत दी है। भारत जोड़ो यात्रा में गहलोत और पायलट के लिए सियासी मैसेज छिपे रहेंगे। सीएम के नाते गहलोत को पहले दिन पूरी अहमियत मिली तो पायलट को भी मंच पर जगह दी गई है। आगे के कार्यक्रमों में भी गहलोत-पायलट को दिए जाने वाले महत्व से सियासी नरेटिव बनेगा।

01


राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थकों ने यात्रा में भाग ले रहे हैं।