Congress Bharat Jodo Yatra: आज शाम भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करेंगी प्रवेश, सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता करेंगे यात्रा का स्वागत
जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आज शाम प्रवेश करेगी। यह प्रदेश के झालावाड़ जिले में आज प्रवेश करेंगी। बता दें कि राहुल गांधी की यह यात्रा राजस्थान में लगभग 15 दिन में करीब 520 किमी तक चलने वाली है। राजस्थान में यात्रा के प्रवेश करने पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता यात्रा का स्वागत करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ के झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के चऊंली गांव में शाम 7 बजे एंट्री करेगी और यह यात्रा खेत में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 6 बजे यात्रा की औपचारिक शुरूआत होगी और वो आगे चलेगी। यात्रा के दौरान काली तलाई, सुरजपोल नाका में नुक्कड़ सभाएं भी होगी। अगले दिन 6 दिसंबर की सुबह हिरिया खेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी और शाम को ये यात्रा मोरू कलां के खेल मैदान में पहुंचेगी और रात्रि विश्राम भी यहीं किया जाएगा।

देश का दिल मध्यप्रदेश #BharatJodoYatra के संग जुड़ चुका है... इस अद्भुत समर्थन ने 'भारत जोड़ो यात्रा' को शक्ति दी है।
— Congress (@INCIndia) December 3, 2022
वाह मध्यप्रदेश... हम होंगे कामयाब। pic.twitter.com/opKExrkkVt
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा 7 व 8 दिसंबर को कोटा से निकलेगी यहां केवल नगर में नुक्कड़ सभा करने के बाद शाम को जगपुरा में रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर को बूंदी जिले के केशोरायपाटन स्थित गुड़ली गांव में यात्रा आएगी और बालापुरा चौराहे होते हुए बजड़ली पहुंचेगी तो वहीं इस दौरान भी नुक्कड़ सभाओं की जाएगी। भारत जोडो यात्रा 10 दिसंबर को बूंदी के बोरिप से निकलने के बाद टोंक की सीमा से होते हुए सवाईमाधोपुर पहुंचेगी। भारत जोड़ों यात्रा 11 और 12 दिसंबर को सवाई माधोपुर से निकलेगी। इस दौरान भी नुक्कड़ सभा के बाद दहलोद में रात्रि विश्राम रखा गया है। इसके बाद फिर 12 दिसंबर को ये यात्रा बगड़ी गांव में नुक्कड़ सभा करेगी।
जयपुर के चौमू इलाके में पुलिस पर पथराव, एएसआई और काॅन्स्टेबल हुए गंभीर घायल

#BharatJodoYatra अब मध्यप्रदेश सत्र के आख़िरी चरण में पहुँच चुकी है मगर सुबह सवेरे का यह जोश और जुनून देखकर मालूम होता है कि इस यात्रा का असर मध्यप्रदेश की जनता पर बहुत लंबे समय तक रहने वाला है। pic.twitter.com/eYqichgIxj
— Congress (@INCIndia) December 3, 2022
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 13 दिसंबर को लालसोट से होते हुए नयावास जाएगी और वहां नुक्कड सभा करेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा में थोड़ा विराम रखा गया है। राहुल गांधी अपनी यात्रा 15 दिसंबर को सिकंदरा होते हुए मुकुरपुरा पहुंचेंगे जहां नुक्कड़ सभा होगी। 16 दिसंबर को कोलोना कोर्ट में रात्रि विश्राम रखा गया है। अपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव राजस्थान के अलवर जिले में रहेगा। तो वहीं मालाखेड़ा से प्रवेश करने के बाद 17 दिसंबर को यहां एक बड़ी जनसभा होगी। सभा के बाद शाम को महुआ गांव स्थित राधा स्वामी आश्रम में रात्रि विश्राम होगा और अगले दिन 18 दिसंबर को रामगढ़ के बिजवा से यात्रा निकलेगी। इसके बाद यह यात्रा हरियाणा की सीमा में प्रवेश करेगी।
