Aapka Rajasthan

Chandra Grahan 2022: आज शाम को होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, राजस्थान में 42 मिनट तक दिखेगा चंद्र ग्रहण

 
Chandra Grahan 2022: आज शाम को होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, राजस्थान में 42 मिनट तक दिखेगा चंद्र ग्रहण

जयपुर न्यूज डेस्क। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण जयपुर में शाम 5.37 बजे से शुरू होकर 6.18 बजे खत्म होगा। ऐसे में छोटी काशी के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में ग्वाल, संध्या और शयन झांकी का समय बदला गया है। 

गुजरात में आंदोलन कर रहे राजस्थान के बेरोजगारों से सीएम गहलोत ने की मुलाकात, सर्किट हाउस में वार्ता के लिए बुलाया

01

भारत में साल 2022 का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलिगुड़ी और कोलकाता, दिल्ली व राजस्थान में भी दिखाई पड़ेगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखने के कारण इस अवधि में विशेष सावधानी बरतनी होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से शुरू होता है। इसलिए सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक समय को आमतौर पर अशुभ मुहूर्त समय माना जाता है। इसे ऐसा समय कहा जा सकता है, जिसमें शुभ कार्य करने वर्जित होते है। सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है।

हाईकोर्ट ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लगाई रोक, सीएम गहलोत ने कहा- न्यायपालिका पर बनाया गया दबाव

01

सूतक के समय भोजन नहीं करना चाहिए। जल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। ग्रहण के बाद पीने के पानी को बदल लेना चाहिए। अनेक वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है। ऐसे में यदि उनके पेट में दूषित अन्न या पानी चला जाएगा तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए।