Aapka Rajasthan

Bharat Jodo Yatra of Congress: हाईकोर्ट ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लगाई रोक, सीएम गहलोत ने कहा- न्यायपालिका पर बनाया गया दबाव

 
Bharat Jodo Yatra of Congress:  हाईकोर्ट ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लगाई रोक, सीएम गहलोत ने कहा- न्यायपालिका पर बनाया गया दबाव

जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। जिसके बाद पहली बार सीएम गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश पर कहा कि मैं न्यायपालिका पर पूरा आरोप लगा रहा हूं। देश में न्यायपालिका दबाव के अंदर है। ईडी, इनकम टैक्स के छापे पड़ते हैं। दबाव उन पर है जो बीजेपी के नहीं है।

सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, गुजरात में बताया बीजेपी का कुशासन

01


सीएम गहलोत ने कहा है कि दुनिया भर के अंदर सड़कों पर आप देखते हो बैंड बाजे बोलते हैं। आप हम सब गाना गाते हैं। कौनसा फाउल खेल दिया है उसके अंदर। अगर मान लो किसी ने कोई गाना चला दिया है तो उसके लिए पूरी यात्रा के ट्विटर हैंडल को कैसे बंद कर सकते हो। यात्रा में  हजारों लोग होते हैं, लाखों लोग होते हैं। किसने चलाया होगा मान लो, आपने ट्वीटर यात्रा के हैंडल को बंद कर दिया , यह कहा न्याय है।क्या बीजेपी के लोग दूध के धुले है। क्या 8 साल के अंदर उनके यहां छापे नहीं पड़ सकते थे। जब चुनाव होते हैं, छापे पड़ने शुरू हो जाते हैं। सरकारे गिराते हैं, उससे पहले छापे पड़ते हैं। मैं तो खुद भुक्तभोगी हूं राजस्थान के अंदर। जब हम पर संकट आया तो वहां भी छापे पड़ने लगे थे। कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में यही तो हुआ है।

गुजरात में आंदोलन कर रहे राजस्थान के बेरोजगारों से सीएम गहलोत ने की मुलाकात, सर्किट हाउस में वार्ता के लिए बुलाया

01

सावली, वडोदरा में मीडिया से बात करते हए सीएम गहलोत ने कहा कि जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है, लाखों लोग उसमें जुड़ रहे हैं। यात्रा को रेस्पोंस मिल रहा है, तब से बीजेपी बहुत डिस्टर्ब है। बीजेपी कोई न कोई मौका तलाशती है। कोर्ट ने आदेश दिया, क्यूं दिया है, आदेश क्यों देना पड़ा है। यह तो मालूम चल जाएगा। परंतु मेरा मानना है कि बीजेपी बहुत डिस्टर्ब है भारत जोड़ो यात्रा से। कोई चाल छोड़ती नहीं है। पहले आरोप लगाते थे यात्राओं पर। आरोपों को पब्लिक ने खारिज कर दिया। इतनी लंबी यात्रा के बावजूद भी लाखों लोग एकत्रित हो रहे हैं और राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। 

01

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी क्या कह रहे हैं, महंगाई कम होनी चाहिए देश के अंदर, बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए। देश में प्यार, मोहब्बत और शांति की राजनीति होनी चाहिए।  हिंसा नहीं होनी चाहिए। यही तो कह रहे हैं वो। तो बीजेपी डिस्टर्ब क्यों है। बल्कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। बजाए कि आप उनके हैंडल को ब्लाक करवाओ। सोशल मीडियो को। आप को चाहिए उनकी बातों को गंभीरता लेनाा चाहिए। प्रयास करना चाहिए कि महंगाई कम कैसे हो, बेरोजगारी खत्म कैसे हो। देश में पीएम अपील क्यों नहीं करते हैं। शांति और भाई चारे की। पीएम मोदी को यही तो बोलना है। राहुल गांधी यही तो मांग कर रहे हैं। विपक्ष सत्ता पक्ष  को आगाह ही तो कर रहा है। यही तो होता है राजनीति के अंदर।