Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, गुजरात में बताया बीजेपी का कुशासन

 
Rajasthan Politics:  सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, गुजरात में बताया बीजेपी का कुशासन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के चुनावी दौरे पर आज आसोदरा, आणद और अंकलाव में प्रमुख नेताओं के साथ परिवर्नत संकल्प यात्रा को संबोधित किया। सीएम गहलोत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से बीजेपी के कुशासन का अंत होगा और कांग्रेस सरकार बनाएगी। 27 साल से गुजरात में कुशासन है। कुशासन की वजह से पूरी कैबिनेट को बदलना पड़ा।  बड़े-बड़े वादे किए गए। गुजरात माडल की बात की गई, लेकिन आप ने देखा होगा क्या हालात बन रहे हैं। कोरोना के कारण सरकारी अस्पतालों की क्या दशा थी, आप जानते हैं। लोगों को परेशानी हुई। गुजरात में कितने लोग मर गए, किसी नहीं मालूम। लोगों को आक्सीजन नहीं मिली।  कोरोना हो या नकली शराब का मामला। कोई पूछने वाला नहीं है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा- गुजरात माॅडल की कोई चर्चा नहीं है, गुजरात माॅडल कही काम नहीं आएगा। बीजेपी देश के अन्य राज्यों में सरकारों को अस्थिर कर रही है। बीजेपी देश में विधायको की खरीद फरोख्त कर रही है। बीजेपी नेता जयनारायण व्यास के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी छोड़ी है। यह बड़ी बात है।

राजसमंद में जन्मदिन की खुशियों पर लगा ग्रहण, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

01


सीएम अशोक गहलोत ने मोरबी पुल हादसे की एक बार फिर हाईकोर्ट ने न्यायाधीश से जांच कराने की मांगी की। सीएम ने कहा कि मोदी-अमित शाह का राज्य गुजरात है। हादसे की जांच नहीं कराएंगे तो अधिकारी परवाह क्यों करेंगे। भय पैदा नहीं होगा। गलती करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। गफलत हुई है तो सरकार को जांच कराने में क्या तकलीफ है। इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। पीएम मोदी बार-बार गुजरात आ रहे हैं। उद्घाटन हो रहे हैं, शिलान्यास हो रहे हैं। उसके मायने क्या है। कुशासन की वजह से पूरी कैबिनेट को बदलना पड़ा। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को एक बार सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपे। देश में महंगाई की मार है। राहुल गांधी महंगाई के विरोध में पदयात्रा कर रहे हैं। देश के अंदर बेरोजगारी है। गुजरात में आधी-अधूरी नौकारियां निकलती है।  राहुल गांधी ने कहा कि देश में प्यार, मोहब्बत और भाईचारा रहे। इंदिरा गांधी ने देश की एकता के लिए जान दे दी। वह चाहती थीं कि हिंदुस्तान एक रहे, अखंड रहे। 

गुजरात में आंदोलन कर रहे राजस्थान के बेरोजगारों से सीएम गहलोत ने की मुलाकात, सर्किट हाउस में वार्ता के लिए बुलाया

011


सीएम गहलोत ने कहा कि इंदिर गांधी ने पूरी दुनिया में मैसेज दिया कि एक महिला शासन कर सकती है। हम सब को गर्व होना चाहिए कि महिलाओं की शक्ति देश के अंदर कम नहीं है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पंचायत चुनावों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की। सरपंच और जिला प्रमुख महिलाए बनीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार महिलाओं का सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी ने पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान लागू किया। इसके दूरगामी परिणाम अब सामने आ रहे हैं। सुशासन देने के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़े। कांग्रेस महिलाओं का सशक्तिकरण करेगी।