Jaisalmer में गृह मंत्री शाह की यात्रा को लेकर समन्वयक नियुक्त
जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, कलेक्टर आशीष मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत सरकार एवं बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश प्रतिनिधि मण्डल की शनिवार तथा रविवार को जैसलमेर जिले की यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए समन्वयक अधिकारी एवं सह प्रभारी समन्वयक अधिकारी नियुक्त किए हैं।
कई जगहों पर हल्की बौछारें, अधिकतम तापमान में गिरावट
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार वायुसेना स्टेशन तथा शहीद पूनम स्टेडियम के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट जैसलमेर दौलतराम चौधरी को समन्वयक अधिकारी तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर जितेंद्रसिंह को वायुसेना स्टेशन तथा नगर परिषद के आयुक्त शशिकांत शर्मा को शहीद पूनम स्टेडियम का सह प्रभारी समन्वयक अधिकारी लगाया गया है।
न्यू झालरिया हेलीपेड के लिए विकास अधिकारी पंचायत समिति सम रामनिवास को समन्वयक अधिकारी तथा नायब तहसीलदार चतुरसिंह को सह प्रभारी समन्वयक अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार तनोट माता मंदिर के लिए उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष विश्नोई को समन्वयक अधिकारी तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति मोहनगढ़ सीएस कामठे को सह प्रभारी समन्वयक अधिकारी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 154 बटालियन सीमा सुरक्षा बल सम मार्ग जैसलमेर के लिए उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अशोक कुमार गोयल को समन्वयक अधिकारी तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति फतेहगढ़ प्रदीप कुमार को सह प्रभारी समन्वयक अधिकारी लगाया गया है।
