Bharatpur में सुजानगंगा पर दीपदान कर विभिन्न संगठनों के लोग बोले- इसका सौंदर्य लौटाकर हम मिसाल बनाएंगे
भरतपुर न्यूज़ डेस्क, सुजान गंगा नहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर शुरू की गई मुहिम में शहरवासी भी जुड़ चुके हैं। शुक्रवार को .सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन सुजानगंगा पर पहुंचे और यहां दीपदान करके नहर को साफ रखने का संकल्प लिया। सुजान गंगा नहर मनसा देवी घाट पर नेता प्रतिपक्ष कपिल फौजदार के नेतृत्व सर्व समाज ने दीपदान किया।
कई जगहों पर हल्की बौछारें, अधिकतम तापमान में गिरावट
निगम आयुक्त कमल राम मीणा और अधिशासी अभियंता विनोद चौहान ने भी दीप प्रज्वलित किया। आयुक्त मीणा ने कहा कि सुजान गंगा के जीर्णोद्धार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कपिल फौजदार ने कहा कि नहर के चारों तरफ पड़ा रहने वाला कूड़ा हमेशा के लिए हटवाए। नहर में गंदे पानी की आवक रोकी जाए। सुजान गंगा नहर के चारों तरफ लाइटिंग और जाली लगाई जाए, जिससे नहर में सुसाइड ना हो, ना ही कोई कचरा डाल पाए। ऐसा अग्रवाल संगठन के संभाग प्रभारी मुकेश सिंघल ने कहा।
जिला व्यापार संघ ने कहा कि सुजान गंगा नहर सौंदर्यीकरण के लिए हर व्यापारी तन मन धन से तैयार है। कार्यक्रम में गजानन सेवक ट्रस्ट, गायत्री परिवार, स्थानीय पार्षद भास्कर शर्मा, रामवीर सिंह वर्मा, डॉक्टर प्रेम सिंह कुंतल, सोहन वीर सिंह, बालो त्योंगा, गिर्राज सर्राफ, राकेश फौजदार, योगेंद्र सिंह गप्पू, पूर्व पार्षद पंकज बंसल, डॉक्टर प्रदीप डागर, दिनेश लवानिया, देवेंद्र चामड, अशोक तांबी, विपुल खंडेलवाल, मनोज फौजदार फौजी, अंकुर खंडेलवाल, शुभम गर्ग, अभिषेक खंडेलवाल, चिराग शर्मा, चाचा राम सिंह, सुरेंद्र सोनी व बालिका मोनिष्का इत्यादि ने सक्रिय सहयोग कर भागीदारी निभाई।
