Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: डूंगरपुर में अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को सीएम गहलोत की सौगात, 5 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृत

 
Rajasthan Breaking News: डूंगरपुर में अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को सीएम गहलोत की सौगात,  5 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृत

डूंगरपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि डूंगरपुर जिले में अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को सीएम अशोक गहलोत ने बड़ी राहत देते हुए 5 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति को मंजूरी देते हुए सौगात दी है। सहायता राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सरकार ने 5 करोड़ 69 लाख 81 हजार 657 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। इससे वर्ष 2019 की अतिवृष्टि से प्रभावित डूंगरपुर जिले के 38 हजार 346 किसानो को राहत मिलेगी।

जयपुर में सात दिन पहले द्रव्यवती नदी में कूदकर महिला एईएन के सुसाइड मामले में नया मोड़

01

डूंगरपुर जिले में वर्ष 2019-2020 में हुई अतिवृष्टि से जिलेभर के हजारों किसानों की खेतो में खड़ी फसलें खराब हो गई थी। खराबे के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर डूंगरपुर जिला प्रशासन ने अलग-अलग तहसीलों में खराबे के आकलन के लिए गिरदावरी के आदेश दिए। इसी आदेश के बाद पटवारी व गिरदावर की टीम ने अपने अपने हलकों में फसल खराबे की गिरदावरी का काम शुरू किया है। गिरदावरी के दौरान जिले की 9 तहसील क्षेत्र में कुल 38 हजार 346 किसानों के खराबा पाया गया। जिसकी गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करवाकर जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को भेजी थी।

राज्य में देरी से आए मानसून का आगाज जोरदार, बीसलपुर-जवाई बांध में बढ़ी पानी की आवक

01

जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई फसल खराबे की रिपोर्ट पर अब राज्य सरकार ने अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। राज्य सरकार ने कुल 38 हजार 346 किसानों के लिए 5 करोड़ 69 लाख 81 हजार 657 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। हालांकि, वर्ष 2020-21 में हुई अतिवृष्टि प्रभावित हजारों किसानों को आज भी अपने मुआवजे का इंतजार है। जिला प्रशासन ने हजारों किसानों की 7 करोड़ 36 लाख के फसल खराब होने की रिपोर्ट व बिल बनाकर भेजे जा चुके है।