Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: धौलपुर में दर्दनाक हादसा, मकान की दीवार के नीचे दबने से 4 बच्चों की मौत

 
Rajasthan Breaking News: धौलपुर में दर्दनाक हादसा, मकान की दीवार के नीचे दबने से 4 बच्चों की मौत

धौलपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर धौलपुर जिले से सामने आई है। धौलपुर जिले के मनिया कस्बे में मकान ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में चार बच्चों की दर्दनाक मौत होने के साथ एक बच्ची और दंपती घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अतिरिक्त कलेक्टर के साथ तमाम प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच घायलों के बारे में जानकारी ली है। 

राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का आज दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद निकलेंगा हल

01

हादसे में घायल हुए दम्पति प्रमोद  ने बताया देर रात परिवार घर में सो रहा था। मकान के कमरे में बच्चे और पत्नी सो रहे थे वहीं प्रमोद मकान के बरामदे में सो रहा था। रात करीब 2:00 बजे के आसपास मकान के पिछवाड़े की दीवार ढहकर पूरे परिवार के ऊपर गिर गई। भरभरा कर गिरी दीवार के नीचे दबने से 3 महीने के पुत्र गोविंद, 5 साल की पुत्री शाइना, 1 साल की फिजा और 2 साल की मोटी की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस  हादसे में पत्नी सोना गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई और जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग तुरंत दौड़े आए। बाद में लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय मनिया थाना पुलिस को दी। 

कांग्रेस विधायको के इस्तीफे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े से बीते चार साल से जनता परेशान

01

जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के अंदर दबे बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें मनिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  यहां चिकित्सकों ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दम्पती और बच्चे को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा उनका इलाज चल रहा है।