Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का आज दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद निकलेंगा हल

 
Rajasthan Politics: राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का आज दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद निकलेंगा हल

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की राजनीति में इस वक्त उथल पुथल मची हुई है और इसी बीच आज सीएम अशोक गहलोत दिल्ली के दौरे पर जा रहें है। जहां कल शाम तक यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आलाकमान इतना नाराज है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है, लेकिन अब लगता है कि गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के बीच चल रही नाराजगी दूर होती नजर आई है। जहां अजय माकन की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गई तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम बन गया है। 

दिव्या मदेरणा ने हाईकमान से की मांग, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

01

सीएम गहलोत दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के बाद अगर सोनिया गांधी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए कहती हैं तो साफ है कि गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।  हालांकि जिस तरह गहलोत गुट के विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जाने की बजाए स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा दिया था, उससे कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज हुआ था। लेकिन अब लगता है कि उन्हें इस मामले में मिली क्लीन चिट के बाद कांग्रेस आलाकमान और गहलोत के बीच संबंध फिर पटरी पर आ गए हैं। 

राजस्थान कांग्रेस में गतिरोध जारी, आरटीडीसी के चैयरमैन धर्मेद्र राठौड का बड़ा बयान आया सामने

01

हालांकि, नामांकन को लेकर अभी संशय के हालात हैं लेकिन यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने जो दो फॉर्म लिए हैं वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए ही लिए गए हैं और कमलनाथ के साथ ही अंबिका सोनी ने भी कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा की है। ऐसे में आज गहलोत का दिल्ली दौरा राजस्थान की कांग्रेस की राजनीति के लिए अहम होने जा रहा है। 

01

कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच आई दूरियों का एकमात्र कारण सचिन पायलट रहे है। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की स्थिति में गहलोत का उत्तराधिकारी बनाए जाने की आलाकमान ने पूरी तैयारी कर ली थी। हालांकि, अब गहलोत कैंप के विधायकों की नाराजगी देखने के बाद आलाकमान ने अपना फैसला होल्ड पर डाल दिया है और संभवत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा करने के बाद ही यह तय होगा कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन हो। हालांकि, इस बात की संभावना अभी कम है कि मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम पर हरी झंडी दे दें।