Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: दौसा में 5 घंटे नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 
Rajasthan Breaking News: दौसा में 5 घंटे नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर दौसा जिले से सामने आई है। दौसा में दिल्ली सी वारदात हुई है। कुछ समय पहले दिल्ली में चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद दिल्ली में बवाल मच गया था। इसी तरह से अब राजस्थान के दौसा शहर में वारदात हुई है। दौसा के सिकंदरा इलाके से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया और उसके बाद चलती कार में उसे पांच घंटे तक अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने लड़की बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की है।

सिरोही में पार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ खाक

01

 घटना दौसा शहर के सिकंदरा थाना इलाके की है। जांच कर रही सिकंदरा पुलिस ने लड़की की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे वह घर से नजदीक ही किसी काम से आई थी। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रूकी। कार में दो लड़के सवार थे जो उसी के मौहल्ले के रहने वाले थे। उन्होनें लड़की को घर छोड़ने की बात कही लेकिन लड़की ने खुद ही चले जाने को कहा। उसके बाद लड़की तेज कदमों से घर के लिए चल पड़ी। पता चला कि कुछ ही देर बाद कार चालकों ने कार रोकी और उसमें से निकले लड़के ने लड़की को उठा लिया और कार में खींच लिया। उसके बाद चलती कार में लड़की के साथ दोनो ने मिल कर गैंगरेप किया है।

जयपुर में हिताची कंपनी के एटीएम को लूटने की कोशिश, कैश बॉक्स के नहीं टूटने से बचे लाखो रूपए

01

बदमाशों ने रात नौ बजे लड़की को उठाया था और उसके बाद रात दो बजे उसे उसके मौहल्ले के नजदीक ही फेंक कर चले गए। दोनो आरोपी अब फरार हैं। पुलिस हर संभव तरीके से दोनो की तलाश कर रही है। कुछ जगहों पर लगे सीसी कैमरों से भी पुलिस मदद लेने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही है।