Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: सरदारशहर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिखाई ताकत, विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा

 
Rajasthan Assembly Election 2023: सरदारशहर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिखाई ताकत, विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा

चुरु न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अब एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। इसी के चलते पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एक बार फिर प्रदेश का दौरा कर अपनी ताकत दिखाने में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार रात 8 बजे सरदारशहर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पहुंची। वहां पर वसुंधरा राजे ने पूजा की। सांसद राहुल कस्वां की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चूरू जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पूर्व सीएम राजे का फूल मालाएं पहनाकर और बालाजी प्रतिमा भेंट कर शानदार स्वागत किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होते हुए क्षेत्र की जन समस्या के बारे में जानकारी दी है। 

मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से मिली राहत, कल से तापमान में बढ़ोतरी का फिर से शुरू होंगा दौर

01


शहर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान राजे ने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश का किसान, मजबूर, गरीब वर्ग परेशान है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की है। मुख्यमंत्री राजे को बालाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मान किया है । वहीं वसुंधरा राजे सरदारशहर आचार्य महाप्रज्ञ समाधि स्थल पर जैन समाज के लोगों से मिली और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और चूरू के सांसद राहुल कस्वां को साहित्य भेंट कर उनका स्वागत किया है। 

सीएम गहलोत के ट्वीटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, ट्वीटर यूजर्स ने कहा- पायलट के साथ मस्क भी है

01

इस मौके पर पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, पूर्व विधायक अशोक पींचा, भाजपा नेता एडवोकेट शिवचंद साहू, मधुसुदन सिंह राजपुरोहित, मोहनलाल आर्य, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, बीसीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजुसर,सुरेंश वर्मा, प्रकाश भाकर, डॉ. सत्यनारायण झाझरिया, सरपंच हरदयाल गुरडा, पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद खीचड़, पार्षद मदन ओझा भीमराज बेनीवाल, शोभाकांत स्वामी, सरपंच भवरलाल पांडर, हीरालाल बेनीवाल मौजूद रहे है ।