Rajasthan by-election 2022: सरदारशहर उपचुनाव की मतगणना जारी, शुरूआती रूझानों में कांग्रेस प्रत्यासी आगे और बीजेपी तीसरे नंबर पर पहुंची
चूरू न्यूज डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और अभी जारी है। चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 12 प्रत्याशियों की किस्मत पर आज फैसला होगा। 5 दिसंबर को यहां 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार साढ़े नौ बजे तक की गिनती में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा 6,853 मतों के साथ पहले नंबर पर थे जबकि भाजपा के अशोक पींचा 3,862 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे।
सरदारशहर उपचुनाव के 12 प्रत्याशियों की किस्मत पर आज होगा फैसला, सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू

#Churu #सरदारशहर उपचुनाव तीन राउंड की मतगणना पूरी#SardarshaharByElection @CeoRajasthan pic.twitter.com/0JRghZwSOU
— News 4 Rajasthan (@news4rajasthan) December 8, 2022
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई है और वोटों की गिनती चूरू के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा 7800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

#Churu #सरदारशहर उपचुनाव चौथे राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस पहले, आरएलपी दूसरे और बीजेपी तीसरे स्थान#SardarshaharByElection pic.twitter.com/kZAV2Cqp5Z
— News 4 Rajasthan (@news4rajasthan) December 8, 2022
चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 24404 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गई है। आरएलपी को 15713 वोट और भाजपा को 15495 वोट मिले हैं।

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज शाम तक आ जाएगा। सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती जारी है। सरदारशहर विधानसभा सीट विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव में 295 मतदान केंद्रों पर 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। इस उपचुनाव के मैदान में 12 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत पर आज फैसला होगा।
