National Culture Festival: बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति मुर्मु भी महोत्सव में होंगी शामिल
बीकानेर न्यूज डेस्क। इस वक्त बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है। बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी चल रही है। बीकानेर में 25 फरवरी से शुरू होने वाला राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 5 मार्च तक चलेगा। इस महोत्सव में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 27 फरवरी को बीकानेर के राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होने के लिए आऐगी। इस महोत्सव में देशभर से करीब 1000 कलाकार प्रस्तुती देंगे। इस बार 100 ऐसे लोग स्थानीय स्तर पर भी चुने जाएंगे, जिन्होंने शहर से बाहर नाम रोशन किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल इस महोत्सव को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए है।
राजस्थान सरकार पर आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप, राजस्थान बजट को दिल्ली सरकार का बताया नकल

स्थानीय कलाकारों को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। कलाकारों के लिए बीकानेर को एक आंगन के रूप में तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु बीकानेर में इस साल हो रहें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रही है। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु जूनागढ़, बॉर्डर, देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकती हैं। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कलाकार भी इन सभी जाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
कोटा कोचिंग छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म के चलते गई युवती की जान

बीकोनर का करणी सिंह स्टेडियम को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। बीकानेर कलेक्टर डॉ. भगवती प्रसाद कलाल ने भी इस सूचना को पुख्ता करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही बीकानेर निकाय को भी मई में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे मं अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के भव्य स्वागत की तैयारिया की जा रही है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों भी हाई अलर्ट मोड़ पर है।
