Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: बीकानेर में खेलते समय इंदिरा गांधी नहर में गिरी में 13 साल की बच्ची, 24 घंटे से तलाश जारी अभी तक नहीं लगा सुराग

 
Rajasthan Breaking News: बीकानेर में खेलते समय इंदिरा गांधी नहर में गिरी में 13 साल की बच्ची, 24 घंटे से तलाश जारी अभी तक नहीं लगा सुराग

बीकानेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर बीकानेर जिले से सामने आई है। बीकानेर के खाजूवाल इलाके में कल शाम खेलते समय 13 साल की बच्ची इंदिरा गांधी नहर में गिर गई है। शनिवार सुबह से उसे ढूंढने के लिए छत्तरगढ़ पुलिस और एसडीआरएफ के जवान जुटे हुए हैं, लेकिन पिछले 24 घंटे से अब तक बच्ची को कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। इस वक्त की एसडीआरएफ की टीम बच्ची को तलाश करने में जुटी हुई है।

प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून, मौसम विभाग ने आज से 4 दिन तक बारिश होने की जताई संभावना


पुलिस ने बताया है कि छत्तरगढ़ में मुख्य नहर के आसपास गायत्री नामक लड़की खेल रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वो सीधे नहर में जा गिरी। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर भी पहुंचे लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। देर रात ज्यादा राहत कार्य नहीं हो पाया लेकिन शनिवार सुबह से सीओ खाजूवाला अंजुम कयाल ने एसडीआरएफ के जवानों को नहर में उतार दिया। नाव पर जवानों ने कई किलोमीटर तक खंगाल लिया लेकिन पता नहीं चला। आशंका है कि बहती हुई गायत्री काफी दूर निकल गई है। जिसकी तलाश जारी है।

बांसवाड़ा में दो ट्रकों में भीषण भिड़त, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत

01

रेस्क्यू टीम नहर के गेट्स बंद करके भी उसे ढूंढने का प्रयास कर रहीं है। इंदिरा गांधी नहर की आरडी 522-523 के पास ही गायत्री अपने मामा के घर आई हुई थी। वो दिनभर खेत में ही खेल रही थी लेकिन शाम होते होते बच्चे बाहर नहर के आसपास खेलने लगे। इस दौरान कब वो नहर के किनारे पर पहुंच गए, इसका पता नहीं चला। स दौरान पैर फिसलने से 13 साल की गायत्री नहर में गिर गई। हादसे के बाद से गायत्री के परिवार की हालत खराब है। पुलिस के साथ गायत्री के परिजन और ग्रामीण भी ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है।